राजस्‍थान के पाली में साले की शादी में डांस करते पीटीआई जीजा की मौत, स्‍टेज से नीचे गिरते ही तोड़ दिया दम

राजस्‍थान के पाली जिले में साले की शादी में नाचते नाचते पीटीआई जीजा की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। पाली के महात्मा गांधी कॉलोनी की शुक्रवार रात की इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

sale ki shadi me jija ki mout

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार पाली जिले के राणावास स्‍टेशन निवासी 42 वर्षीय अब्‍दुल सलीम पठान के साले की शनिवार को शादी थी। अब्‍दुल पत्‍नी व बेटे जिशान और आयान के साथ साले की शादी में आया हुआ था। शुक्रवार रात को अन्‍य रिश्‍तेदारों के साथ अब्‍दुल भी डांस कर रहा था।

स्‍टेज पर डांस करते-करते पीटीआई अब्‍दुल अचानक स्टेज से नीचे गिर गए। उनके पास खड़े लोग कुछ समझ नहीं पाए। रिश्तेदारों ने उनको उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर उन्हें आनन-फानन में बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+