Rajasthan: मालासेरी डूंगरी मंदिर पुजारी का दावा- दानपात्र से PM Modi के लिफाफे में निकले 21 रुपए
PM Modi ka Rs.21 ka lifafa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान के भीलवाड़ा का दौरा आठ माह बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। वजह ये है कि भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी ने दावा किया है कि मंदिर के दानपात्र से पीएम मोदी के लिफाफे में 21 रुपए मिले हैं।
दरअसल, गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर का राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालोसेरी में है। 28 जनवरी 2023 को भगवान श्री देवनाराण्य के 1111वें 'अवतरण महोत्सव' पर बड़ा आयोजन हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिकरत की थी।

पीएम मोदी ने इस दौरे में मालासेरी डूंगरी मंदिर के दर्शन किए। परिक्रमा की, नीम का पौधा लगाया और यज्ञशाला में चल रहे विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति भी दी थी। मंदिर पुजारियों ने दावा किया है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दानपात्र में एक लिफाफा भी डाला था।
नौ माह बाद अब सोमवार मालासेरी डूंगरी मंदिर का दानपात्र खोला गया। हर कोई पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर उत्सुक था। आज तक में छपी एक खबर के अनुसार मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने पीएम मोदी का लिफाफा मीडिया के सामने खोला।
मंदिर पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिफाफे से 21 रुपए निकले जबकि दो अन्य लिफाफे से 101 और 2100 रुपए निकले हैं।

धीरज गुर्जर बोले-क्या ये ही है गुर्जर समाज को तोहफा?
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरा वाक्या शेयर किया है। पीएम मोदी को लिखा कि उन्होंने देव दरबार के 1111वें प्राकट्य दिवस के मौके पर देव धाम भीलवाड़ा-आसींद मालासेरी डूंगरी आए थे। तब पीएम मोदी ने मंदिर की दान-पेटी में लिफाफा डाला था, जिसे खोलने पर 21 रुपए निकले हैं। क्या यही आपका विकास है? क्या यही आपका गुर्जर समाज को तोहफा है?










Click it and Unblock the Notifications