Madan Dilawar: अयोध्‍या के बाद मथुरा की बारी, अब श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के लिए BJP MLA ने त्‍यागा भोजन

Madan Dilawar Rama Mandir: राम जन्‍मभूमि अयोध्‍या में राम मंदिर बनने के बाद अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्‍य मंदिर बनाए जाने की मांग उठने लगी है। राजस्‍थान से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कृष्ण मंदिर के लिए संकल्‍प लेते हुए एक वक्‍त का खाना छोड़ दिया है।

दरअसल, कोटा जिले की रामगंज मंडी से भाजपा विधायक व भजनलाल शर्मा सरकार में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने 1990 में संकल्‍प लिया था कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाएगा तब तक ये माला नहीं पहनेंगे।

Madan Dilawar Rajasthan Education Minister

22 जनवरी 2024 को अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ ही मदन दिलावर का 34 साल पुराना संकल्‍प पूरा हुआ तो इन्‍होंने कृष्ण मंदिर के लिए नया संकल्‍प ले लिया।

मदन दिलावर का राम मंदिर बनने का संकल्‍प पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने 108 फीट लंबी माला पहनाकर इनका स्‍वागत किया। तब मदन दिलावर ने लोगों को शुक्रिया कहा और मथुरा के नए संकल्‍प के बारे में बताया।

शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब उनका नया संकल्‍प है कि जब कि कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भव्य मंदिर नहीं बनेगा, तब तक ये एक वक्त ही भोजन करेंगे। मथुरा के भव्‍य मंदिर में कृष्ण जी विराजमान होने तक यह संकल्‍प जारी रहेगा।

भाजपा नेता मदन दिलवार ने बताया कि वे राम मंदिर का भी हिस्‍सा रहे हैं। कहते हैं कि तब हमें 11 कारसेवकों के साथ स्‍थानीय पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। हम तुरंत रिहाई की मांग पर अड़ गए। नहीं माने त हमने वह पास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। फिर हम कारसेवकों ने मिट्टी का तेल मंगाया और आत्मदाह की पूरी तैयारी की तब जाकर हमें रिहा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+