Rajasthan News: रसोई गैस सिलेंडर सस्ता,सीएम भजनलाल शर्मा ने मात्र 450 रूपए में देने का किया ऐलान

Rajasthann News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 1.09 करोड़ परिवारों को रसोई के बजट में बड़ी राहत की सौगात दी है। सीएम शर्मा ने अब प्रदेश में उपभोक्ताओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

राजस्थान विधानसभा से सदन में पारित किए गए बजट में सीएम शर्मा ने सौगात देते हुए प्रदेशवासियों को गैस सिलेंडर के दामों सहित कई सौगातें दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए मिनी बजट की तरह विधानसभा में यह घोषणाएं की।

lpg-cylinder-is-cheaper-in-rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-announced-to-give-it-for-only-rs-450

राजस्थान में अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत राशन पाने वाले करीब 1.09 करोड़ परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। अब तक इसका लाभ उज्जवला और बीपीएल परिवारों को ही मिल रहा था, अब इसमें करीब 33 लाख परिवार और जुड़ जाएंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी भर्तियों का रास्ता साफ खोलने के लिए नियमों में बदलाव करने की घोषणा भी की।

प्रदेश के युवा उद्यमियों को उद्योग के लिए दो करोड़ रुपए तक लोन रियायती दर पर देने की भी घोषणा की गई है। वहीं कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को लेकर गठित समितियों की शेष रही सिफारिशों को एक सितम्बर से लागू कर दिया जाएगा।

एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज( रिम्स) एक हजार इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और बीकानेर व भरतपुर में विकास प्राधिकरण की सौगात भी दी गई है।

इसके अलावा अब विधायकों व पूर्व विधायकों के वेतन-भत्ते व पेंशन बढ़ाने के लिए विधेयक भी नहीं आएगा, कर्मचारियों-अधिकारियों की तरह स्वत: ही बढ़ोतरी हो जाएगी।

यह भी की गई घोषणाएं

प्रदेश में 70 से 75 साल के बुर्जुगों को पेंशन में 5 प्रतिशत अधिक भत्ता
जयपुर और अजमेर के राजस्व मंडल और कर बोर्ड के कार्यालयों का एकीकरण होगा।
अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हो सकेगी।
प्रदेश में अब 500 के बजाय 1000 ई-बसों की खरीद की जाएगी।
जयपुर में द्रव्यवती नदी के सौंदर्यकरण के लिए नई योजना
विधायकों के लिए विधानसभा के सामने बने फ्लेट्स पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+