प्रेमिका के चेहरे को चाकू से गोदकर लव स्टोरी का किया बदसूरत अंजाम
जयपुर। जयपुर के सेक्टर 7 में एक युवती की लाश मिली। लाश के चेहरे पर चाकुओं से इतना वार किया गया था कि उसे पहचानना मुश्किल था। पुलिस जांच में पता चला कि यह लाश विद्याधर नगर की हर्षिता गुप्ता का है।
उसके बाद पुलिस को पता चला कि हर्षिता का चाकू से क्षत विक्षत किया हुआ चेहरा प्यार के एक बदसूरत अंजाम की गवाही दे रहा था।

साइबर कैफे जाने के लिए निकली थी हर्षिता
हर्षिता घर से बुधवार शाम को यह कहकर निकली कि वह साइबर कैफे जा रही है। लेकिन देर तक वह नहीं लौटी तो घर वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया जो स्विच ऑफ मिला। उसके बाद परिजनों ने विद्याधर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुरुवार की सुबह सेक्टर 7 के पीएस पैराडाइज के पास 22 साल की हर्षिता की लाश मिली तो परिजन सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को एक युवक के बारे में बताया जिस पर उनको संदेह था।
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी युवक जयंत काबरा को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से एक कार को जब्त किया जिसमें खून के छींटे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जयंत ने हर्षिता को कार में ही निर्ममता से मारा था।
सामने के फ्लैट में रहता था जयंत
आरोपी जयंत हर्षिता के सामने वाले फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि दो साल तक चले दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में परिजनों को मालूम था और पिछले जून में दोनों का ब्रेक अप हो गया था।
हर्षिता के चेहरे पर चाकू के 20 वार
हर्षिता का कत्ल काफी बेरहमी से किया गया। उसके चेहरे पर चाकू के कम से कम 20 वार मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि हर्षिता ने उसे छोड़ दिया था और किसी और से दोस्ती कर ली थी इसलिए उसने उसे मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications