बेपनाह मोहब्बत: इस जोड़े ने हर मुश्किल का डटकर किया सामना और पा लिया सच्चा प्यार
Nagaur News, नागौर। तस्वीर में दिख रहे इस जोड़े ने कोर्ट में परिवाद पेश कर कहा कि दोनों बालिग हैं। एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं और पिछले दिनों शादी कर ली। अब अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते थे, मगर अपने ही जान के दुश्मन बने हुए हैं। जाए तो कहां जाए। न्यायालय ने पुलिस को इस नव विवाहित जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। मामला राजस्थान के नागौर जिले का है।

नागौर एएसपी सरजीत सिंह ने बताया कि पांचौड़ी थाना इलाके के भूण्डेल के श्रीयादे नगर निवासी युवक गोविन्द राम प्रजापत व बीकानेर के पांच थाना इलाके के गांव भादला निवासी युवती चूकी ने इसी सोमवार को सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष सुरक्षा की गुहार लगाई थी। दोनों बालिग हैं और न्यायालय के निर्देश पर इनके संबंधित पुलिस थाने को इन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है।
परिजन तोड़ना चाहते थे सगाई
युवक-युवती ने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में परिवाद पेश कर बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। परिजनों को भी इस बात का पता हैं दो साल पहले परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी, मगर 15 दिन पहले ही लड़की के पिता गांव कातर के अन्य व्यक्ति के साथ उसकी शादी करवाना चाहते थे। ऐसे में लड़की भागकर भूण्डेल के श्रीयादे नगर में गोविन्दराम के पास आ गई।
मंदिर में की शादी
युवक युवती ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी कर ली और दूसरे दिन 14 मार्च को विवाह का इकरारनामा भी निष्पादित करवा लिया। ऐसे में इस जोड़े ने अपनी शादी से परिजनों के नाराज होकर नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications