Love jihad Churu: याकूब व दीक्षा की प्रेम कहानी फिर चर्चा में क्यों? नया मोड़ आया तो क्या बोले चूरू एसपी?
Love jihad Churu Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिले में याकूब अली और दीक्षा पंवार की प्रेम कहानी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। लड़का मुस्लिम और लड़की हिंदू की इस लव स्टोरी को लव जिहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें ताजा अपडेट यह है कि याकूब व दीक्षा ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
चूरू एसपी से की सुरक्षा की मांग?
मीडिया की खबरों की दावा किया जा रहा है कि घर से भागकर शादी रचाने के करीब डेढ़ माह बाद याकूब अली और दीक्षा पंवार ने 17 फरवरी को चूरू पुलिस अधीक्षक जय भगवान के समक्ष पेश होकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। हालांकि वनइंडिया हिंदी से बातचीत में चूरू एसपी जय भगवान ने कहा कि जिले में लव जिहाद जैसा कोई मामला नहीं है। याकूब व दीक्षा द्वारा एक दिन पहले पुलिस सुरक्षा की मांगने के लिए सवाल पर चूरू एसपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Yakub Ali-Diksha Panwar Viral Video: याकूब अली-दीक्षा पंवार का वायरल वीडियो
पिछले माह दीक्षा पंवार का एक वीडियो वायरल हो हुआ था, जिसमें अपनी और याकूब अली की पूरी लव स्टोरी का भी जिक्र किया। 1 मिनट 20 सैकंड के वीडियो में दीक्षा ने कहा कि 'मेरा नाम दीक्षा पंवार है। पिता का नाम राजन पंवार व माता माया देवी है। मैं गांव हरासर की रहने वाली हूं। मेरी उम्र 20 साल से ज्यादा है। मैं बालिग हूं। पूरे होश-हवास में बिना किसी दबाव के यह कहना चाहती हूं कि मैं अपनी मर्जी से याकूब को अपने साथ लेकर आई हूं।'

दीक्षा ने वीडियो में आगे कहा कि 'मैं इनके बिना नहीं रह सकती। अगर मुझे इनसे अलग किया तो मैं सुसाइड कर लूंगी। मैं इनको डेढ़ साल से जानती हूं। इनकी जाति-धम से कोई लेना-देना नहीं। अगर हम दोनों और इनकी फैमिली को कोई भी खतरा या नुकसान हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे परिवार वाले होंगे। इसलिए मेरा आप सबसे यही निवेदन है कि हमें भी अच्छी तरह से जीने दो और आप भी अच्छी तरह से जीओ। मैं एकदम सुरक्षित हूं। जीवनभर इन्हीं के साथ रहूंगी। आप टेंशन नहीं लें। आप भी खुश रहिए। हमें भी खुश रहने दें।'
चूरू लव जिहाद मामला क्या है? (What is Churu Love Jihad case?)
कथित'चूरू लव जिहाद केस' राजस्थान के चूरू जिले के सालासर पुलिस थाना इलाके के गांव हंसासर का है। एक ही गांव के रहने वाले याकूब अली और दीक्षा पंवार 30 दिसंबर 2024 से लापता हैं। दीक्षा के परिजनों ने सालासर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि याकूब उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। युवती घर से 2 लाख 85 हजार रुपए सोना-चांदी भी अपने साथ ले गई।

युवती के परिजनों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
30 दिसंबर 2024 को याकूल अली और दीक्षा पंवार के लापता होने के बाद युवती के परिजनों ने चूरू के सालसार पुलिस थाने के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया और याकूब अली को अरेस्ट करने की मांग की। बाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया।

दीक्षा पंवार का प्रेमी याकूब कौन है? (Who is Diksha Panwar boyfriend Yakub ali?)
राजस्थान के चूरू जिले में कथित लव जिहाद का आरोपी व युवती दीक्षा पंवार का प्रेमी याकूब अली लोक कलाकार है। करणी माता के भजन गाकर प्रसिद्ध हुए याकूब अली की 'अमृत राजस्थानी' से भी पहचान है। अविवाहित दीक्षा पंवार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि याकूब तीन बच्चों का पिता है।
दीक्षा पंवार- याकूब अली की लव स्टोरी क्या है? (Churu love story of Diksha Panwar- Yakub Ali?)
मीडिया खबरों के अनुसार दीक्षा पंवार अभी बीए की पढ़ाई कर रही है। इसके पिता दिल्ली में डांस टीचर हैं। याकूब व दीक्षा एक ही गांव के होने की वजह से बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। पिछले डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। याकूब का दीक्षा के घर भी आना जाना था। दीक्षा ने कहा कि उसके परिजन दूसरी जगह रिश्ता करना चाहते थे। वह याकूब के बिना नहीं कर सकती। उससे 18-18 घंटे बात किया करती थी।
यह भी पढ़ें- Virdharam Siyol Family: अब कौन संभालेगा विरधाराम सियोल का करोड़ों का कारोबार? जानें पत्नी-बच्चों के बारे में
यह भी पढ़ें- Virdharam Siyol Net Worth: कितने अमीर थे विरधाराम, मौत के बाद मैसेज-'कल चर्चा में थे, आज दुनिया में ही नहीं'












Click it and Unblock the Notifications