प्रेमी-प्रेमिका ने आपस में हाथ बांधकर किया लव स्टोरी का खौफनाक द एंड

बाड़मेर। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में एक प्रेमी युगल ने अपनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया। दोनों ने खुदकुशी कर ली। पहले उन्होंने आपस हाथ बांधा और फिर मौत को गले लगा लिया। यह दर्दनाक घटना बाड़मेर जिले के गांव रानीदेशीपुरा की है।

love couple found dead in ranideshipura village barmer

सहायक थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती और गांव सूरपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक हुकमाराम के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार सुबह पुलिस को इत्तला मिली कि दोनों रानीदेशीपुरा गांव के एक खेत में पानी के टांके में पड़े हैं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनको पानी से बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला कि मंगलवार रात को परिजनों के सोने के बाद दोनों घरों से भागकर यहां आ गए थे। सुबह परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की तो वे पानी के टांके में पड़े मिले। टांके के पास में उनके कपड़े, चप्पल, मोबाइल से शिनाख्त हुई।

इन्होंने प्यार वाली सेल्फी लेकर दी थी जान

बाड़मेर में प्रेमी जोड़े की आत्महत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जून 2019 में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का ऐसा मामला सामने आया था, जो देशभर में सुर्खियां बना। यह मामला बाड़मेर के चौहटन थाना इलाके के लीलसर का था। इसमें प्रेमी प्रेमिका ने एक-दूसरे के गोली मारकर हत्या कर दी थी। मरने से पहले दोनों ने प्यार वाली सेल्फी भी ली थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+