धौलपुर : दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी पर बदमाशों का हमला, 2 लाख के जेवर लूटे

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में 12 फरवरी 2020 को शहर के संतर रोड पर सर्राफा व्यापारी के साथ करीब आठ लाख की लूट खुलासा भी नहीं हुआ कि एक और वारदात हो गई। अब बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को लूटा है। सर्राफा मार्केट से दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी को घर में घुसते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने पकड़ लिया। सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर आभूषणों का बैग छीनकर मोहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैला कर बदमाश बेखौफ फरार हो गए।

चौबदार मोहल्ला की घटना

चौबदार मोहल्ला की घटना

मामले की सूचना पाकर एडिशनल एसपी और स्थानीय निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस हवा में तीर मारती रही और बदमाश फरार हो गए। पीड़ित सर्राफा व्यापारी पवन सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग साथ में लेकर शहर के चौबदार मोहल्ले में स्थित अपने घर जा रहा था। तभी दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाश उसका पीछा करते हुए आ रहे थे, जिसकी उसको भनक नहीं लगी थी।

 बैग में भरे थे दो लाख के आभूषण

बैग में भरे थे दो लाख के आभूषण

व्यापारी ने बताया जैसे ही उसने घर के अंदर प्रवेश किया तो दोनों बाइक सवार बदमाशों ने उस पर झपट्टा मार दिया। दोनों बदमाश कट्टे की नोक पर व्यापारी से आभूषणों का भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। जब व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे व्यापारी ने आभूषणों का बैग छोड़ दिया। बदमाश करीब दो लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण लूटकर तीन राउंड फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला कर मौके से फरार हो गए।

 बदमाशों का नहीं लगा सुराग

बदमाशों का नहीं लगा सुराग

फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, मामले की सूचना पाकर एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा और स्थानीय निहालगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस हवा में तीर मारती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने स्थानीय पुलिस के समक्ष अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर पेश कर दी है। जिसे लेकर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+