Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

London Jeeman 2023: UK में साकार हो उठेगी राजस्‍थान की संस्कृति, रूमा देवी को भी आया न्‍योता

द राजस्‍थान एसोसिएशन यूके (टीआरए) की ओर से सालाना कार्यक्रम लंदन जीमण 2023 का आयोजन हो रहा है। इस बार थीम 'मारवाड़' रखी गई है।

लंदन के सात्विस पाटीदार सेंटर में 25 जून को द राजस्‍थान एसोसिएशन यूके (TRA) की ओर से लंदन जीमण 2023 को आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक बार फिर से राजस्‍थान की झलक देखने को मिलेगी।

लंदन जीमणवार कार्यक्रम 2023 की थीम इस बार मारवाड़ रखी गई है। आयोजन में प्रवासी राजस्‍थानी डेकोरेशन से लेकर फूड तक में मारवाड़ की छवि दिखाने की तैयारियों में जुट हुए हैं।

Rajasthan Association UK

लंदन जीमण 2023 के लिए नारी शक्ति पुरस्‍कार विजेता समाज सेविका और एनजीओ जीवीसीएस की अध्‍यक्ष डॉ. रूमा देवी को न्‍योता मिला है। बाड़मेर की रूमा देवी ने अपने फेसबुक पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी कि "राम राम सा, मैं जून को लंदन जीमण कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए आ रही हूं। इस कार्यक्रम का मकसद देश के बाहर भी राजस्‍थान के कल्‍चर को पेश करना है।"

मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान एसोसिएशन यूके के कुलदीप सिंह बताते हैं कि 'लंदन जीमण' राजस्‍थान से बाहर होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। हजारों प्रवासी राजस्‍थानी इस आयोजन में शिकरत करते हैं। इस बार जीमण में सुपर फूड यानि मोटा अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा।

एसोसिएशन से जुड़े राजीव बताते हैं कि करीब डेढ़ सौ राजस्‍थानी महिलाएं, पुरुष व बच्‍चे स्‍वयसेवक के तौर पर 'जीमण' की तैयारियों में कई माह से जुटे हुए हैं। उन्‍होंने अलग अलग टीमों में बंटकर विभिन्‍न जिम्‍मेदारियां ले रखी हैं। महिलाएं हॉल को मारवाड़ की थीम पर सजा रही हैं।

लंदन जीमण के संयोजक दिग्‍पाल कहते हैं कि द राजस्‍थान एसोसिएशन यूके की ओर से सात साल से यह आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद विदेश में बसे राजस्‍थानी समाज को एक साथ लाना है। यहां रह रहे युवाओं को अपनी जड़ों, कल्‍चर व परंपराओं को समझने व जानने का मौका देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+