LokSabha Election News: हाड़ौती बना भाजपा का अभेद्य किला, इस बार कौन है भाजपा प्रत्याशी

Rajasthan LokSabha Election News: राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर 25 सीटों में से 15 सीटों पर आज भाजपा ने चुनावी मैदान में मोदी की टॉप 15 टीम उतार दी है।

अब मोदी की टॉप 15 टीम में चर्चा हो रही है राजस्थान के हाड़ौती कहे जाने वाले भाजपा के गढ़ कोटा-बूंदी और बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की।

loksabha-election-news-hadotis-kota-and-jhalawar-became-impenetrable-forts-of-bjp-this-time-again

हाड़ौती के इन चार जिलों की दो लोकसभा सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा इस वजह से हो रही है कि एक ओर तो लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला एक बार फिर कोटा-बूंदी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए है।

वैसे तो ओम बिरला किसी नाम और पहचान के मोहताज नहीं है। पिछले करीब साढ़े चार सालों से देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के बतौर स्पीकर उनके कार्यकाल की विपक्ष ने भी जमकर सराहना की है।

राजस्थान की सियासत में जब भी चर्चा होती है तो सबसे पहले पश्चिमी राजस्थान की ओर फिर उसके बाद हाड़ौती सम्भाग की।

ओम बिरला लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके है। अब ओम बिरला के कंधों पर भाजपा की टीम मोदी ने हैट्रिक की तैयारी शुरू की है।

इस बार ओम बिरला भी कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से हैट्रिक मार कर इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

तो वहीं अब दूसरी ओर बात करे बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की। यह वो सीट है जिसका कांग्रेस पिछले 20 सालों से कोई तोड़ नहीं निकाल पाई। इस सीट से भाजपा के दुष्यंत सिंह लगातार 20 सालों से सांसद निर्वाचित हो चुके है।

दुष्यंत सिंह भी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र जरूर है लेकिन सियासी बिसात दुष्यंत ने खुद अपने बूते ऐसी मजबूती से बिछाई है कि 20 सालों से कांग्रेस के नेता इस सीट पर चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं पाते है।

एक छोर से ओम बिरला जैसे मजबूत नेता ने इस हाड़ौती के गढ़ को मजबूत कर कांग्रेस के लिए ऐसी अबूझ पहेली बना रखी है कि जयपुर से लेकर दिल्ली तक एक भी कांग्रेसी नेता यहां से टिकट मांगने तक की हिमाकत नहीं कर पाता है ।

दूसरी ओर बारां-झालावाड़ में भले ही बारां जिले में लोग प्रमोद जैन भाया और उनकी पत्नी उर्मिला जैन के इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के चर्चे कर रहे हो लेकिन अभी तक इन दोनों ही कांग्रेस के धुरंधरों ने यह तक नहीं कहा कि हां वो चुनाव इसी सीट से लड़ना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+