Rajasthan Poll 2019 : 11 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग, दुल्हन भी पहुंची वोट देने, मतदान के बाद महिला की मौत

राजस्थान। Lok Sabha Elections 2019 के चौथे चरण के तहत सोमवार को राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 29.25 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। राजस्थान की लोकसभा की 25 में से 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम छह बजे मतदान होगा। शेष 12 सीटों 6 मई को मतदान होना है।

यहां जानिए लोकसभा चुनाव में राजस्थान का पूरा विवरण

सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर में

सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर में

बता दें कि Rajasthan Poll का यह प्रथम चरण है, जिसमें अजमेर, टोंक-सवाई माधोपुर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा व झालावाड़ में वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक सर्वाधिक 33.76 प्रतिशत मतदान बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के लिए हुआ है। वहीं, राजसमंद जिले में वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता की मौत हो गई। मामला भीम क्षेत्र में बाहर पंचायत मुख्यालय में बनाए मतदान केन्द्र का है।

Ajmer : प्रत्याशी खुद को नहीं दे सके वोट

Ajmer : प्रत्याशी खुद को नहीं दे सके वोट

अजमेर के कांग्रेस प्रत्याशी अपने आप को वोट नहीं कर सके। दरअसल कांग्रेस के कैंडिडेट रिजु झुनझुनवाला मूलरूप से भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। उनका मतदान केंद्र गांधीनगर स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में था। झुनझुनवाला ने कहा कि सुबह 5 बजे ही उठ गए थे और नित्यकर्मों से निवृत्त होकर सीधे मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी मतदान अवश्य करने की अपील की। झुनझुनवाला भीलवाड़ा में मतदान करके अजमेर के लिए रवाना हुए। भीलवाड़ा के रास्ते में पड़ने वाले अजमेर संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जाकर उन्होंने बूथ एजेंट से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया।

Baran : फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

Baran : फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

दुल्हन गुंजन फेरों के बाद दूल्हे के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में बने मतदान केन्द्र पहुंची और मतदान किया। सजी-धजी कार में सवार होकर दूल्हे के साथ आई दुल्हन मतदाता का उत्साह देखते बना। बारां जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1040 केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 8 लाख 88 हजार 651 मतदाता हैं। अन्ता में 249, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में 247, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में 282 व विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में 262 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी 101 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

Jhalawar : पूर्व सीएम वसुंधरा ने बेटे दुष्यंत संग डाला वोट

Jhalawar : पूर्व सीएम वसुंधरा ने बेटे दुष्यंत संग डाला वोट

झालावाड़ जिले में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। निर्धारित समय से पूर्व भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और कतार लगाकर खड़े रहे जैसे ही मतदान शुरू हुआ उत्साह से मतदान डालकर बाहर निकले। अभी तक मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई है। जिले में कुछ जगहों को छोड़कर सभी केंद्रों पर मतदान समय पर शुरू हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह एवं कांग्रेस प्रत्यक्षी प्रमोद शर्मा ने भी झालावाड़ में मतदान किया।

Lok sabha Elections 2019 Voting in Rajasthan Live Update
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+