लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की सूची-सैनी
Sikar News, सीकर। लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता के बाद प्रत्याशियों की सूचियां जारी होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की मानें तो आगामी तीन-चार दिन में भाजपा के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

होली के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को अपने निवास स्थान सीकर आए हुए थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने कहा कि आम चुनाव 2019 का चुनाव देश की दिशा तय करने वाला चुनाव है। अब यह हमें तय करना है कि हमें मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार।
ये भी पढ़ें : 6 साल में 12 बार लगी सरकारी नौकरी, पटवारी से IPS बने प्रेमसुख डेलू, अब IAS बनने की दौड़ में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि उन्होंने उम्मीदवारों के बारे में जानकारी पार्लियामेंट्री कमेटी को दे दी है तथा तीन-चार दिन में इस बात का फैसला हो जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण है। सभी व्यक्ति नरेंद्र भाई मोदी के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए तीन-चार दिन में सबको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि कौन से संसदीय क्षेत्र से कौन चुनाव लड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications