LokSabha Election: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वो पांच नेता जो है सबसे भरोसेमंद,जानिए आप भी

Rajasthan LokSabha Election: लोकसभा चुनावों की जंग को फतेह करने के लिए टीम नरेंद्र मोदी ने स्पेशल 25 में से टॉप 15 की टीम राजस्थान के मैदान में उतार दी।

इस टॉप 15 की टीम में सियासी जानकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉप 5 भरोसेमंदों को लेकर खुलकर चर्चाएं कर रहे है।

lok-sabha-election-those-five-leaders-of-prime-minister-narendra-modi-who-are-most-trustworthy-in-r

इन टॉप 5 में सबसे पहले जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, बाड़मेर से कैलाश चौधरी,कोटा से ओम बिरला और बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल माने जा रहे है।

सियासी जानकार कहते है कि सियासत में कुछ भी स्थाई नहीं रहता है। लेकिन पिछले 10 सालों में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित करके दिखाया है कि अगर काम किया जाए तो जनता का भरोसा हासिल किया जा सकता है।

हालांकि इस टॉप 5 की टीम में दो ऐसे बड़े धुरंधर नेता है जिनका लम्बे समय से पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक विरोध और नाराजगी जता चुके है।ॉ

इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को टिकट देकर यह साबित कर दिया कि जो पार्टी के हित में काम करेगा उसकों ईनाम जरूर मिलेगा।

अब तीन अन्य नेताओं की बात करे तो बाड़मेर से कैलाश चौधरी वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे है। और पश्चिमी राजस्थान में जाट समाज में मजबूत पकड़ का एक बार फिर ईनाम चौधरी को दिया गया है।

कोटा से ओम बिरला इनके नाम को लेकर तो पूरा राजस्थान पहले से ही आश्वसत था कि सबसे पहले ओम बिरला का नाम की घोषणा होगी। ओम बिरला को स्पीकर बनाकर जो ईनाम दिया गया था उसके बाद से लगातार टीम मोदी के सबसे मजबूत नेताओं में इनकी चर्चा देशभर में होती रही है।

बीकानेर से अर्जून राम मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं। जो अपने नाम के अनुसार ही विपक्ष को एक ही जवाब में चारों खाने चित्त करने में महारथ रखते है। वर्तमान में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवम् पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री रह चुके हैं।

एक बार फिर से रेगिस्तान के नाम से दुनियाभर में पहचान रखने वाले बीकानेर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। अब इस टॉप 5 टीम के जिम्मे सिर्फ इतना नहीं है कि इनकों खुद चुनाव लड़कर जीतना है।

इन्हे अभी तो कुछ ओर ईनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए जाने की चर्चाएं चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+