Lok Sabha Chunav 2024: काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू, 72 साल में इतना बदल गया राजस्थान का चुनाव
Rajasthan Lok Sabha chunav 1952 to 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 1 जून को सातवें व आखिरी चरण का मतदान है। इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे। एग्जिट पोल मतलब असल मतगणना से हार-जीत का अनुमान।
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजों के तीन दिन बाद देशभर की सभी 543 सीटों के मतों की गिनती 4 जून को होगी। राजस्थान की भी 25 सीटों पर भी वोटों की काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले जानिए राजस्थान में साल 1952 से लेकर 2024 तक लोकसभा चुनाव कितना बदल गया है?
राजस्थान में पहला लोकसभा चुनाव
72 साल पहले 27 मार्च 1952 को राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव हुए थे। पहले चुनाव के मैदान में 70 उम्मीदवार उतरे थे। 76 लाख 76 हजार 419 वोटरों में से 34 लाख 26 हजार 957 वोट पड़े थे। अब साल 2024 में मई-जून में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं।
राजस्थान के प्रथम लोकसभा चुनाव में 36.45 प्रतिशत वोट डाले गए थे जबकि साल 2024 के दोनों चरणों में मतदान करीब 61 प्रतिशत रहा है।
प्रथम आम चुनाव में राजस्थान में लोकसभा की 18 सीटें हुआ करती थी। वर्तमान में 25 सीटें हैं। टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा व नागौर सीट हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रमुख उम्मीदवार
1. जोधपुर लोकसभा सीट
भाजपा - गजेंद्र सिंह शेखावत
कांग्रेस - करण सिंह
2. बाड़मेर लोकसभा सीट
भाजपा - कैलाश चौधरी
कांग्रेस - उम्मेदाराम बेनीवाल
निर्दलीय - रविंद्र सिंह भाटी
3. पाली लोकसभा सीट
भाजपा - पीपी चौधरी
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल
4. जालोर लोकसभा सीट
भाजपा - लुंबाराम चौधरी
कांग्रेस - वैभव गहलोत
5. राजसमंद लोकसभा सीट
भाजपा - महिमा कुमारी
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर
6. अजमेर लोकसभा सीट
भाजपा -भागीरथ चौधरी
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी
7. भीलवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा -दामोदर अग्रवाल
कांग्रेस -सीपी जोशी
8. चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट
भाजपा- सीपी जोशी
कांग्रेस - उदयलाल आंजना
9. उदयपुर लोकसभा सीट
भाजपा - मन्नालाल रावत
कांग्रेस - ताराचंद मीना
10. बांसवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीया
बाप - राजकुमार रोत
11. कोटा लोकसभा सीट
भाजपा -ओम बिरला
कांग्रेस - प्रह्लाद गुंजल
12. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट
भाजपा - दुष्यंत सिंह
कांग्रेस - उर्मिला जैन भाया
13. श्रीगंगानगर लोकसभा सीट
भाजपा -प्रियंका बालन
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा
14. बीकानेर लोकसभा सीट
भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल
15. चूरू लोकसभा सीट
भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया
कांग्रेस - राहुल कस्वां
16. झुझूनूं लोकसभा सीट
भाजपा - शुभकरण चौधरी
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला
17. सीकर लोकसभा सीट
भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
कांग्रेस - अमराराम (CPI)
18. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट
भाजपा - राव राजेंद्र सिंह
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा
19. जयपुर लोकसभा सीट
भाजपा - मंजू शर्मा
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास
20. अलवर लोकसभा सीट
भाजपा - भूपेंद्र यादव
कांग्रेस - ललित यादव
21. भरतपुर लोकसभा सीट
भाजपा - रामस्वरूप कोली
कांग्रेस - संजना जाटव
22. करौली-धौलपुर लोकसभा सीट
भाजपा - इंदु देवी जाटव
कांग्रेस - भजनलाल जाटव
23. दौसा लोकसभा सीट
भाजपा - कन्हैया लाल मीणा
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा
24. नागौर लोकसभा सीट
भाजपा - डॉ. ज्योति मिर्धा
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल
25. टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट
भाजपा -हरीश मीणा
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरिया












Click it and Unblock the Notifications