Lok sabha Election 2019: राजस्थान में शाम 5 बजे तक 63.8 फीसदी मतमदान, बाड़मेर फिर सबसे आगे

Bundi News, बूंदी। आम चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत सोमवार को राजस्थान ( Voting in Rajasthan ) की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर हर किसी का उत्साह देखते बन रहा है। एक ओर बुजुर्ग व महिला मतदाताओं की कतारें मतदान स्थलों केन्द्रों पर लगी हुई हैं, वहीं दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने में पीछे नहीं हैं। शाम पांच बजे तक 63.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 69.05 प्रतिशत वोट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के लिए डाले गए हैं।

voting in rajasthan

बूंदी शहर के कागजी देवरा निवासी वसीम अंसारी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला है और वोट के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है। जैसे ही दूल्हा वसीम अपनी दूल्हन को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे तो लोगों में भारी उत्साह हो गया और दोनों ने एक साथ मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 Lok sabha elections 2019: Newly wed Couple Reached For Vote Cast in Bundi

इस दौरान दूल्हे ने कहा कि में सीधा बारात लेकर घर नहीं गया। अपनी दुल्हन को लेकर वोट देने के लिए मतदान केन्द्र आया हूं। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के नागदा जिले से बूंदी निवासी वासीम अंसारी के यहां बारात आई है तभी वह घर जाने से पहले सीधा मतदान स्थल पर पहुँचे।

राजस्थान में 5 बजे तक 61.98 मतदान

राजस्थान में 5 बजे तक 61.98 मतदान

टोंक में 55.11, अजमेर में 59.19, पाली में 58.64, जोधपुर में 62.70, बाड़मेर में 67.90, जालौर में 62, उदयपुर में 63.65 बांसवाड़ा में 66.36, चित्तौड़गढ़ में 66.78, राजसमंद में 60.75, भीलवाड़ा में 61.13, कोटा में 64.96, झालावाड़-बारां में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Ajmer में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

Ajmer में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

अजमेर। लोकसभा चुनाव 2019 के राजस्थान के 13 लोकसीटों के मतदाता सोमवार को उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। सभी जिलों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति से मतदान किया जा रहा है।

अजमेर लोकसभा सीट के केसरगंज स्थित दयानंद विद्यालय में फर्जी मतदान की शिकायत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी खबर मिलते ही एरिया मजिस्ट्रेट व प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कांग्रेस पदाधिकारियों को शांत कराया।

सिरोही। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान सिरोही जिले के आकराभट्टा में पोलिंग बूथ पर दो बहनों ने शादी से पहले मतदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की। इन दोनों बहनों की सोमवार को शादी होने वाली है, लेकिन इन्होंने शादी के दिन पहले मतदान करने का निश्चय किया। दोनों बहनें दुल्हन के परिधान में मतदान करने पहुंची।

इधर, राजस्थान में दोपहर एक बजे तक 53.77 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इस मामले भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र सबसे आगे निकल गया है। बाड़मेर लोकसभा सीट के लिए 61.10 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग हर दो घंटे की वोटिंग के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर रहा है।

फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

बारां। दुल्हन गुंजन फेरों के बाद दूल्हे के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में बने मतदान केन्द्र पहुंची और मतदान किया। सजी-धजी कार में सवार होकर दूल्हे के साथ आई दुल्हन मतदाता का उत्साह देखते बना। बारां जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1040 केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 8 लाख 88 हजार 651 मतदाता हैं। अन्ता में 249, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में 247, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में 282 व विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में 262 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी 101 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

बारां। दुल्हन गुंजन फेरों के बाद दूल्हे के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में बने मतदान केन्द्र पहुंची और मतदान किया। सजी-धजी कार में सवार होकर दूल्हे के साथ आई दुल्हन मतदाता का उत्साह देखते बना। बारां जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1040 केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 8 लाख 88 हजार 651 मतदाता हैं। अन्ता में 249, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में 247, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में 282 व विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में 262 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी 101 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+