Rajasthan: कभी एक वोट से हारे सीपी जोशी को अब भीलवाड़ा से टिकट, दामोदर गुर्जर को राजसमंद से उतारा

Dr CP Joshi Bhilwara & Damodar Gurjar Rajsamand: आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 25 सीटों पर 10 बाद खाता खोलने के लिए कांग्रेस हर संभव दांव लगा रही है। अब जयपुर के बाद भीलवाड़ा-राजसमंद में भी प्रत्‍याशी बदल दिया है।

भीलवाड़ा में ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करते हुए डॉ. दामोदर गुर्जर की जगह पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। जबकि यहां पर कांग्रेस ने दामोदर गुर्जर पहले ही प्रत्‍याशी घोषित कर रखा था।

CP Joshi Bhilwara Lok Sabha Election 2024

पूर्व अफसर रहे दामोदर गुर्जर टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मांग रहे थे। जबकि भीलवाड़ा से मैदान में उतार दिया गया था। जयपुर में सुनील शर्मा को टिकट कटने पर ब्राह्मण कांग्रेस से नाराज हो गए थे। ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए भीलवाड़ा में प्रत्‍याशी बदला है।

उधर, राजसमंद में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुदर्शन रावत खुद ही पीछे हट गए तो भीलवाड़ा वाले दामोदर गुर्जर की सीपी जोशी को उतारकर गुर्जर को राजसमंद भेज दिया। राजसमंद में गुर्जर वोट काफी है, जिनका फायदा दामोदर को मिल सकता है।

दामोदर गुर्जर के लिए राजसमंद लोकसभा सीट निकाल पाना आसान नहीं है, क्‍योंकि भाजपा ने मेवाड़ वंशज विश्‍वेश्‍वर सिंह की पत्‍नी महिमा सिंह पर दांव लगा रखा है। पूर्व राजपरिवार के विश्‍वेश्‍वर सिंह विधानसभा चुनाव 2023 में जीत चुके हैं।

साल 2008 में 1 वोट से हारे सीपी जोशी

राजस्‍थान कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सीपी जोशी की पहचान देश में एक वोट से हारने वाले नेता की भी है। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में नाथक्षरा सीट से सीपी जोशी भाजपा के कल्‍याण सिंह चौहान के सामने एक वोट से चुनाव हार गए थे।

कल्‍याण सिंह को 62,216 और सीपी जोशी को 62,215 वोट मिले थे। हालांकि इसके बाद सीपी जोशी मनमोहन सरकार में साल 2011 से 2013 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने। साल 2018 में विधानसभा चुनाव भी जीता।

उधर, राजसमंद में सुदर्शन रावत ने कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। कहा कि उन्‍हें टिकट बिना जानकारी के दी गई है। वे तो विदेश दौरे पर थे। विधानसभा चुनाव 2023 में हारे भी हैं। इसलिए उनकी जगह किसी दूसरे प्रत्‍याशी को टिकट दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+