पाकिस्तान से हवा के साथ जैसलमेर पहुंच रहा यह खतरा, बॉर्डर के लिए एक सप्ताह बेहद अहम
जैसलमेर। लम्बे समय से टिड्डियों और फाके की समस्या से परेशान सरहदी जिले जैसलमेर के किसान इन दिनों खासे परेशान हैं। टिड्डी दल के हमले से चिंतित किसानों को राहत मिलने में अभी कम से कम एक सप्ताह का इंतजार और करना पड़ सकता है, क्योंकि टिड्डी दल हमला पाकिस्तान की तरफ से हुआ है और अभी हवा काा रुख भी पाकिस्तान से जैसलमेर की ओर बना हुआ है। ऐसे में जब हवा का रुख बदलेगा तब यहां के खेत खलियानों में डेरा डाले बैठा टिड्डी दल पाकिस्तान की ओर चला जाएगा।

जैसलमेर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि केन्द्रीय टिड्डी दल नियंत्रक अधिकारियों की टीम ने जैसलमेर में टिड्डी प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। साथ ही अधिकारियों के साथ उनकी जिला कलेक्टर सभागर में बैठक भी हुूई, जिसमें टिड्डी नियंत्रण को प्रभावी बनाने, नुकसान और किसानों को रियायती दर पर कीटनाशक उपलब्ध करवाने पर चर्चा की गई है।
केन्द्रीय टिड्डी दल नियंत्रक अधिकारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के बाद बताया कि अभी पाकिस्तान की तरफ से टिड्डी दल का आना जारी है, जो करीब एक सप्ताह तक और रहेगा। इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव होने के साथ ही यह सिलसिला थम जाएगा।
डेढ़ लाख हेक्टेयर में छिड़काव
जिला कलेक्टर मेहता ने बताया कि टिड्डियों को मारने के लिए मेलाथन किटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए 45 वाहन लगे हुए हैं। अभी तक डेढ़ लाख हेक्टेयर में छिड़काव किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
