Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेट ने पूरा किया सपना, रिटायरमेंट पर लाइनमैन पिता को हेलिकॉप्टर में बैठाकर लाया घर

पाली। राजस्थान के पाली में एक बेटे ने पिता का वर्षों पुराना सपना साल 2020 के अंतिम दिन पूरा कर दिया था। पिता अपनी जिंदगी में एक बार हेलिकॉप्टर से यात्रा करना चाहते थे। उनका यह ख्वाब रिटायरमेंट वाले दिन पूरा हो गया।

Lineman kaluram chauhan traveling by helicopter on retirement in Pali

दरअसल हुआ यूं कि पाली के गांव बिराटिया कलां के लक्ष्मणगढ़ ढाणी निवासी कालूराम चाैहान जलदाय विभाग ब्यावर में लाइनमैन की नाैकरी करते थे। वे 31 दिसंबर 2020 काे रिटायर हो गए। पिता के रिटायरमेंट के मौके पर बेटे बेंगलुरु में प्रवासी व्यवसायी किशाेर चाैहान ने उनका वर्षों पुराना ख्वाब पूरा करने की ठानी और हेलिकॉप्टर बुक करवा दिया, जो बर के महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी शिक्षण संस्थान में लैंड हुआ। वहां से लक्ष्मणगढ़ ढाणी के लिए उड़ान भरी।

जिंदगी में पहली बार अपने रिटायरमेंट के मौके पर हेलिकॉप्टर में बैठे कालूराम चौहान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, जैतारण प्रधान मेघाराम सोलंकी, बर सरपंच महेंद्र चौहान, बिराटियां कलां सरपंच टिंकू देवी, समाजसेवी शैतान नायक, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बागड़ी आदि भी माैजूद थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+