राजस्थान में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पानी मांगने पर पिलाया पेशाब
Dholpur News in Hindi, धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली रोड स्थित आरके ब्रिक फील्ड पर भटटा मजदूर की साथी मजदूरों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसे पानी मांगने पर कथित तौर पर पेशाब पिलाने का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजाखेड़ा पुलिस के अनुसार आरके ब्रिक फील्ड पर काम करने वाले मजदूर कृष्ण कुमार पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी चिल्ली जिला हमीरपुर के साथ उसी के साथियों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके शव को कब्जे में लेकर शहीद राघवेन्द्र सिंह परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजाखेड़ा के मुर्दाघर में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना को लेकर मृतक के भाई भवानी दीन ने राजाखेड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार शाम को उसका भाई अपनी झुग्गी में बैठा था।
तभी साथी मजदूर राजेंद्र, गोविन्द, सन्तराम, बबलू निवासी पुरैनी तहसील सरीला जिला हमीरपुर एक राय होकर आए और आकर कृष्ण कुमार के हाथ पैर बांध कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने उसके भाई को पानी की जगह पेशाब भी पिलाया। भाई को बचाने की काफी मिन्नतें की,लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे, जिससे कृष्ण कुमार की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications