Rajasthan: आज कृष्ण जन्माष्टमी पर जल सैलाब, मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी, जानिए कहां होगी बारिश ?
Rajasthan Weather News: प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 5 जिलों में भीषण बारिश का रेड अलर्ट के साथ ही कई जिलों में तेज बारिश की सम्भावना जताई गई है।
राजस्थान के 5 जिलों में रेड अलर्ट, 5 जिलों ऑरेंज और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालोर और उदयपुर मे मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि आज 220 एमएम से ज्यादा बारिश हो सकती है।
वहीं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, पाली और बाड़मेर में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर तेज बारिश की सम्भावना जताई है। इसके साथ ही झालावाड़, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर और जैसलमेर में यलो अलर्ट जारी कर बारिश की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि आज कृष्णजन्माष्टमी के मौके पर प्रदेश में मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहने वाला है। आज जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सम्भाग में भारी बारिश की सम्भवना के साथ ही लोगों से अपील भी की है।
मौसम विभाग ने मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही एक-दो दौर भारी बारिश के होने की संभावना जताई है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पूरा अगस्त का महीना बीतने की कगार पर है लेकिन अभी भी राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर नहीं थमा है। पूरे प्रदेश में मानसून इस बार कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो रहा है, जिसके चलते अलग-अलग जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति देखी जा रही है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों जिलों में माध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर जारी अलर्ट के अनुसार आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर और उदयपुर जिलों में भीषण बारिश होने वाली है, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की जानकारी को देखा जाए तो जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर भीषण बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी थी, ठीक उसी तरह से आज भी कई जगहों पर जल सैलाब उमड़ने वाला है। 28 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
दरअसल राजस्थान में एक विशेष तंत्र एक्टिव हो गया है, जिसके असर के चलते आगामी 2 दिन तक दक्षिणी राजस्थान की ज्यादातर इलाकों में भीषण और मूसलाधार बारिश की संभावना है। कोटा और झालावाड़ में भी झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications