Rajasthan News: मदन राठौड़ का आरएसएस स्वयंसेवक से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर, जानिए आप भी
Jaipur News: राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद को लेकर जारी कशमकश के बीच देर रात राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को नया प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है। चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए है।
अब राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि मदन राठौड़ कौन है जिन्हे अचानक प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। जबकि इस दौड़ में पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी सहित कई नेता शामिल थे।
हम आपकों बताते है कि आखिर मदन राठौड़ कौन है।
मदन राठौड़ ओबीसी नेता माने जाते हैं। पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

मदन राठौड़ ने साल 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं की समझाइश के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था।
मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। राठौड़ वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान उप मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं।
मदन राठौड़ आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उनका जन्म पाली जिले के रायपुर में हुआ और उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। अब राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।
आपकों बता दें कि गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश की जानकारी सामने आई थी। उसके बाद से ही नए अध्यक्ष के नाम को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं थी।
हालांकि पहले से ही से माना जा रहा था कि इस बार बीजेपी मूल ओबीसी पर फोकस करेगी और हुआ भी यही। बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे को बदलकर मदन राठौड़ के रूप में ओबीसी वर्ग को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications