राजस्थान में उठी किरोड़ी लाल मीणा को सीएम बनाने की मांग, कांग्रेस विधायक ने लिखा पीएम को पत्र
Who will be Chief Minister of Rajasthan?: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा? 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद अभी तक इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं पाया है। वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, बाबा बालकनाथ योगी, ओम माथुर, ओम बिडला, अश्विनी वैष्णव व दीया कुमारी समेत कइयों के नाम चर्चा में हैं।
राजस्थान भाजपा मुख्यमंत्री चुनने में समर्थन, जातीय समीकरण व लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रख रही है। इस बीच राजस्थान में किसी आदिवासी विधायक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी उठने लगी है।

सवाई माधोपुर से गंगापुरसिटी से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने भाजपा आलाकमान को पत्र लिखकर किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। रामकेश मीणा राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष हैं जबकि किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव जीता है।
कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान में भाजपा को विधानसभा चुनाव 2023 में स्पष्ट बहुमत मिला है। आदिवासी मीना समाज व सर्वसमाज के दिग्गज नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भाजपा के संगठन को बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है।
रामकेश मीणा ने यह भी लिखा कि राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ व सम्पूर्ण मीणा समाज का आपसे विनम्र अनुरोध है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त कर संपूर्ण आदिवासी समाज को अनुग्रहित करें।












Click it and Unblock the Notifications