Kirori Lal Meena: फोन टैपिंग विवाद के बीच भाजपा के किरोड़ी लाल मीना ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया

Kirori Lal Meena: राजस्थान बीजेपी में फोन टैपिंग विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर बयान देने के कारण कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 10 फरवरी को नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। अब मीणा ने तय समयसीमा से पहले ही अपना जवाब भेज दिया है।

मीणा का जवाब, लेकिन खुलासा नहीं

नोटिस का जवाब भेजने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि, उन्होंने जवाब के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इस पर प्रदेश अध्यक्ष ही टिप्पणी कर सकते हैं। उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी और उसी का जवाब उन्होंने नोटिस में दिया है।

यह भी पढ़ें- Kirodi Lal Meena Encounter: राजस्‍थान में किरोड़ी लाल समेत 2 MLA का कौन करवाना चाहता था एनकाउंटर?

"मैं बीजेपी का सच्चा सिपाही"

नोटिस मिलने के बाद से ही किरोड़ी लाल मीणा पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी अनुशासन का सम्मान करता हूं।" हालांकि, उन्होंने अपने जवाब की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

मदन राठौड़ पर छोड़ा जवाब का खुलासा

मीणा ने साफ किया कि उनके जवाब की विषय-वस्तु को सार्वजनिक करने का अधिकार केवल प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को है। उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर केवल प्रदेश अध्यक्ष ही बोल सकते हैं, न मैं, न कोई मंत्री और न ही मुख्यमंत्री। राठौड़ जी ने भी इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया है।"

फोन टैपिंग विवाद से उपजा अनुशासनहीनता का मामला

गौरतलब है कि फोन टैपिंग का मुद्दा उठाने के बाद किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी ने अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया था। पार्टी ने उनके बयान को सरकार की छवि धूमिल करने वाला माना था, जिसके चलते उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। अब जबकि मीणा ने जवाब दे दिया है, सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+