VIDEO : आधी रात को अचानक घर में घुसा कोबरा, सांप को देख छूटे पसीने और परिवार ने सड़क पर बिताई रात
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के सरूपगंज में एक मकान में कोबरा सांप आ जाने से दहशत फैल गई। जिसके कारण उस परिवार को रात्रि में 4 घंटे मकान के बाहर रहना पड़ा। डर के कारण परिवार ने सड़क पर रात बिताई। सांप आने की सूचना स्नेक कैचर को दी गई जिस पर स्नेक कैचर ने वहां आकर कड़ी मशक्कत के बाद इस सांप को पकड़ने में सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार सरूपगंज के गुर्जर मोहल्ला में हरिशंकर शर्मा का परिवार को सो रहा था। रात करीब 12 बजे परिवार के एक सदस्य ने काले सांप को फन ताने खड़े देख शोर मचाया तो बाकी सदस्यों की भी नींद टूट गई। घर में घुसे सांप से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य तुरंत बाहर सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है कि यह कोबरा साहब काफी जहरीला था जिस के काटने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती थी। स्नेक कैचर ने इस सांप को के पकड़ कर इस सांप को पकड़ते जंगल में छोड़ दिया जिसके बाद परिवार के लोगों की सांस में सांस आई और मकान में अंदर गए।












Click it and Unblock the Notifications