Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khinvsar Chunav 2024: खींवसर उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल vs दिव्‍या मदेरणा, बात कुएं में डूब मरने तक पहुंची

Khinvsar Chunav 2024: राजस्‍थान की सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। खींवसर हॉट सीट बनी हुई है, क्‍योंकि यहां से आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल मैदान में है। इसी वजह से हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस नेता दिव्‍या मदेरणा (Hanuman Beniwal vs Divya Maderna) के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। बात कुएं में डूब कर मरने तक जा पहुंची है।

दरअसल, राजस्‍थान में हनुमान बेनीवाल और दिव्‍या मदेरणा के बीच लंबे समय से सियासी लड़ाई चल रही है, जो खींवसर उपचुनाव 2024 में व्यक्तिगत छींटाकशी तक पहुंच गई है। कांग्रेस की फायरब्रांड नेता व जोधपुर के ओसियां की पूर्व विधायक दिव्‍या मदेरणा ने लोहागढ़ में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल पर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें- Kanika Beniwal Net Worth: हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका के पास 32 लाख का सोना, पति के पास 1 लाख की बंदूक

Khinvsar Chunav 2024 Hanuman

दिव्‍या मदेरणा ने कहा कि 'खींवसर उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल की हालत खराब हो रखी है। सुबह चार बजे तक लोगों के पैर पकड़ रहे हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुझे हराने के लिए ओसियां में सभाएं की थी।' दिव्‍या मदेरणा के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर हनुमान बेनीवाल ने भी पलटवार किया है।

दिव्‍या मदेरणा को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए-हनुमान बेनीवाल

इधर, खींवसर में एक सभा को सम्‍बोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 'मैं अपने खींवसर में चार बजे तक वोट क्‍यों नहीं मागूंगा। मैं कोई ओसियां में थोड़े घूम रहा हूं। उनके (दिव्‍या) घर थोड़े ही जा रहा हूं। दरवाजा थोड़े ही बजा रहा हूं। उनका शर्म नहीं आती। बकवास करती हैं। वो भी यहां आकर कांग्रेस प्रत्‍याशी के लिए वोट मांग सकती है, मगर वो तो भाजपा को जीत दिलाने की कोशिश कर रही है। बच्‍चे आज भी सीडी चलाते हैं। डूबकर मर जाना चाहिए इनको।'

यह भी पढें- Who is Kanika Beniwal: राजनीति में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी की एंट्री, कनिका खींवसर उपचुनाव में RLP प्रत्‍याशी

Khinvsar Chunav 2024

दिव्‍या मदेरणा ने पूछा-क्या मुझे कुएं में डूब कर मर जाना चाहिए?

हनुमान बेनीवाल पर पलटवार करते हुए दिव्‍या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर पूछा कि 'क्‍या मुझे कुएं में डूब कर मर जाना चाहिए? आगे लिखा कि सार्वजनिक सभा में मेरे ही समाज के चुने हुए एक सांसद मेरे मरने की कामना कर रहे हैं। उन्हें बेहद अफ़सोस हो रहा है कि मैं ज़िंदा ही कैसे हूँ? मैं भी समाज की बेटी हूँ। बहन बेटी सबकी सांझी होती है। इसलिए संपूर्ण किसान वर्ग से पूछना चाहती हूँ कि मैंने ऐसा क्या गुनाह किया कि मुझे कुए में गिरकर मर जाना चाहिए? मैंने पूरी ईमानदारी व श्रद्धा से ओसियां व राजस्थान के किसान वर्ग की हमेशा आवाज़ बुलंद की। क्या यही मेरा गुनाह है? विकट पारिवारिक परिस्थिति में भी मैंने हार नहीं मानी, मैं घर नहीं बैठी। मैंने मेहनत की और जनता से संवाद व जुड़ाव रखा और कारवाँ बनता चला गया। मैंने संघर्ष किया और यह संदेश देने की कोशिश कि किसान वर्ग की बेटिया भी बखूबी राजनीतिक लड़ाइयां लड़ सकती है। मैं राजस्थान के हर किसान से पूछना चाहती हूँ कि क्या मुझे मर जाना चाहिए?

खींवसर उपचुनाव 2024 में कौन उम्‍मीदवार?

नागौर जिले की खींवसर सीट से राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल विधायक बने थे, जो लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर से सांसद बन गए। इस वजह से खाली हुई खींवसर सीट पर तीनों जाट प्रत्‍याशी हैं। भाजपा से रेवंतराम डांगा, कांग्रेस से डॉ. रतन चौधरी और आरएलपी की कनिका बेनीवाल के बीच टक्‍कर है। पिछली बार भी खींवसर से हनुमान बेनीवाल विधायक बने थे। फिर सांसद बने तो भाई नारायण बेनीवाल को चुनाव लड़वाया। नारायण बेनीवाल विधायक बने। इस बार पत्नी पर दांव लगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+