Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who is Kanika Beniwal: राजनीति में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी की एंट्री, कनिका खींवसर उपचुनाव में RLP प्रत्‍याशी

Kanika Beniwal RLP Khinvsar: राजस्‍थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल की एंट्री हो गई है। राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सु्प्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर उपचुनाव 2024 में पत्‍नी कनिका बेनीवाल को आरएलपी उम्‍मीदवार घोषित किया है। खींवसर उपचुनाव में कनिका बेनीवाल का मुकाबला कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी व भाजपा रेवंतराम डांगा से है।

खींवसर उपचुनाव 2024 में कनिका बेनीवाल जीत दर्ज करती है कि इतिहास बन जाएगा। खींवसर नागौर की ऐसी सीट होगी जिस पर एक ही परिवार से तीसरी विधायक होंगी। पहले खुद बेनीवाल, फिर उनके भाई नारायण बेनीवाल और इनके बाद हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल।

Kanika Beniwal RLp Candidate

25 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को सुबह 10:15 बजे खींवसर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से लोकप्रिय उम्मीदवार कनिका बेनीवाल की नामांकन दाखिल करेंगीं। इस दौरान कनिका बेनीवाल सभा को सम्‍बोधित करेंगी।

दरअसल, नागौर जिले की खींवसर से आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करके नागौर सांसद बन गए। ऐसे में खाली हुई खींवसर सीट पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। भाजपा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्‍कर देने वाले रेवंतराम डांगा को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की पत्‍नी डॉ. रतन चौधरी पर दांव लगाया है।

Kanika Beniwal RLp Candidate

रतन चौधरी vs रेवंतराम डांगा vs कनिका बेनीवाल खींवसर उपचुनाव 2024

खींवसर हनुमान बेनीवाल को गढ़ माना जाता है। भाजपा ने रेवंतराम डांगा को इसलिए टिकट दिया है कि राजस्‍थान विधानसभा 2023 ने डांगा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्‍कर दी। बेनीवाल को महज 2059 वोटों से जीत मिली।

कांग्रेस ने डॉ. रतन चौधरी पर दांव इसलिए लगाया है कि ये पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की पत्‍नी हैं। क्षेत्र में अच्‍छी पकड़ है। बेनीवाल यहां से दुर्ग सिंह को टिकट दिलवाना चाहते थे। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की चली और रतन चौधरी को टिकट मिली।

उधर, हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने भी खींवसर सीट पर उम्‍मीदवार उतार दिया है। हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल को टिकट दिया गया है। खींवसर से खुद हनुमान बेनीवाल और उनके भाई नारायण बेनीवाल विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+