Khatushyam Temple : 117 दिन बाद भक्तों के लिए खुला खाटूश्यामजी मंदिर, जानिए कैसे होंगे दर्शन
सीकर, 22 जुलाई। हारे का सहारा बाबा श्याम का दरबार अब खुल गया है। कोरोना महामारी की वजह से बीते 117 दिन से बंद खाटूश्यामजी मंदिर खोल दिया गया। हालांकि श्रद्धालु के दर्शन के नियम बदल गए हैं।

22 जुलाई 2021 से खुला खाटूश्यामजी मंदिर
जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में स्थित बाबा श्याम के ऐतिहासिक मंदिर में गुरुवार से सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा जो कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं या उनके पास 72 घंटे के दौरान की आरटी पीसीआर रिपोर्ट है।

इस वेबसाइट पर करवानी होगी बुकिंग
खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://shrishyamdarshan.in/darshan-booking/ पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। सुबह सात से रात आठ बजे तक हर दिन 12 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे। भक्त गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे। सभा मंडल से ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

12 हजार श्याम भक्तों ने करवाई बुकिंग
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभुसिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार के लिए 12 हजार श्याम भक्तों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। कोरोना महामारी के नियमों की पालना के तहत मंदिर परिसर को सेनेटाइज करवाया गया है।

दिन में चार बार सेनेटाइजेशन
रोजाना खाटूश्यामजी मंदिर को दिन में चार बार सेनेटाइज किया जाएगा। दर्शन के लिए आने वाले श्याम भक्तों को मेला ग्राउंड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आरटी पीसीआर रिपोर्ट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसके बाद ही आगे प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना के चलते 27 मार्च को खाटूश्यामजी मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications