Rajasthan: पुलिसवालों ने छात्रा की अस्‍मत लूटकर उसे मार डाला, बीकानेर पुलिस के 2 कांस्‍टेबल सस्‍पेंड

बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना इलाके में दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्‍या कर दी गई। दो पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों पर आरोप लगे हैं।

राजस्‍थान के बीकानेर जिले में अनुसूजित जाति की छात्रा के साथ सामूहिक रेप व उसकी हत्‍या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

बीकानेर के खाजुवाला पुलिस थाने के दो कांस्‍टेबल भागीरथ व मनोज समेत 3 लोगों पर गैंगरेप व हत्‍या का आरोप लगाते हुए युवती के परिजन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

bikaner crime news

युवती के परिजनों का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अन्‍य आरोपियों के साथ मिलकर युवती की पहले अस्‍मत लूटी फिर उसका मर्डर कर दिया। सूचना पाकर बीकानेर एसपी तेजस्‍वनि गौतम ने मौका मुआयना किया और दोनों पुलिसकर्मियों को संस्‍पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवती के परिजन दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्‍त करने व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और खाजूवाला पूरे थाने को लाइन हाजिर करने और युवती के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलवाएंगे। युवती के परिजनों के साथ धरने पर पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल भोजराज मेघवाल, सतपाल नायक, कुंदन सिंह राठौड, ओमप्रकाश मेघवाल आदि भी बैठे।

bikaner sp

बीकानेर एसपी तेजस्‍वनी गौतम ने बताया कि युवती की हत्‍या की सूचना एएसपी के साथ वे खुद मौके पर पहुंची। पोस्‍टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। एफआईआर के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड करके उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

बीकानेर दिलत युवती मर्डर केस क्‍या है?

बता दें कि युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रही थी। मंगलवार को उसका शव संदिग्‍ध हालत में पड़ा मिला था। परिजनों का आरोप है कि खाजूवाला पुलिस थाने के कांस्‍टेबल भागीरथ व मनोज ने तीसरे युवक दिनेश बिश्‍नोई के साथ मिलकर युवती का गैंगरेप किया और उसकी हत्‍या कर शव फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+