VIDEO : रात को महिला के कपड़े पहनकर घूम रहा था कश्मीरी छात्र, लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना में बीती रात कश्मीरी छात्र से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह युवक महिला के कपड़े पहने घूम रहा था। लोगों ने इसे बच्चा चोरी के शक में पकड़ कर खम्भे से बांधकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

नीमराणा एसएचओ जय सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि महिला के कपड़े पहने एक युवक को लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर आई। युवक नीमराना के एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। मीर फैद नामक का यह छात्र जम्मू कश्मीर के बारामुला का निवासी है। उसके साथ मारपीट किए जाने के मामले को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है।

इस मामले में सेंट्रल आईबी और राजस्थान आइबी की टीम भी नीमराना पहुंची। रात में घटना के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल, लेपटॉप जब्त कर लिए और उसके पीजी पर पहुंचकर कमरे की भी तलाशी ली। युवक की रिपोर्ट पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्र ने बताया कि उसे महिला के कपड़े पहनने के लिए दो युवकों ने दबाव बनाया जबकि उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह महिला के कपड़े पहने आराम से जाते हुए नजर आ रहा है, पुलिस हर एंगिल से गंभीरता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications