VIDEO: पद्मावत के विरोध में करणी सेना ने जयपुर में निकाली बाइक रैली
जयपुर। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विरोध लगातार जारी है। राजस्थान और कई राज्यों में करणी सेना नाम का राजपूतों का संगठन लगातार फिल्म के खिलाफ सड़कों पर है। गुरुवार को फिल्म की रिलीज ना होने की मांग को लेकर इस संगठन के लोगों ने राजस्थान के जयपुर में बाइक रैली निकाली। बाईक पर सवार लोगों ने फिल्म, फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जयपुर के कई अहम रास्तों से ये रैली निकली और नारेबाजी की गई।
पद्मावत फिल्म के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कस्बों और शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। राजपूत समूह अभी भी फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। पटना में भी फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications