'कहो तो यूपी के बुलडोजर भिजवा दें..' कांग्रेस की इस सरकार पर कंगना रनौत ने कसा तंज

जयपुर, 05 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में अपनी फिल्म धाकड़ के प्रचार के लिए राजस्थान आई थीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान कंगना ने जोधपुर में हुई हिंसा को लेकर राजस्थान सरकार पर तंज कसा। कंगना ने कहा है कि लोगों को राजस्थान में ऐसी सरकार लानी चाहिए जो वर्तमान की तरह दंगा-स्थिति को नियंत्रित कर सके या फिर बुलडोजर भिजवा दें। इस दौरान वहां मौजूद लोग कंगना के कमेंट पर तालियां बजाते दिखे।

'आप कहें तो यहां पर यूपी के बुलडोजर भिजवा दें'

'आप कहें तो यहां पर यूपी के बुलडोजर भिजवा दें'

फिल्म धाकड़ के प्रचार के लिए जयपुर पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि, 'जहां तक राजस्थान की बात है...राजस्थान में दंगे हो रहे हैं। तो आपको भी ऐसी सरकार लानी चाहिए, जो इन्हें कंट्रोल कर सके। आप कहें तो यहां पर यूपी के बुलडोजर भिजवा दें। कंगना का बयान ऐसे समय में आया है जब बुलडोजर और दंगों को लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। बता दें कि, ईद से पहले जोधपुर में सांप्रदायिक झड़प हो गई थी, जिससे जयपुर में भी कर्फ्यू लगा था। हिंसा के सिलसिले में कुल 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजनीति में आने की खबरों पर कंगना ने कही ये बात

राजनीति में आने की खबरों पर कंगना ने कही ये बात

वहीं कगंना ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा, 'मुझे नहीं पता, अभी तो मेरा ऐसा प्लान नहीं है। मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स लेकर बैठी हूं। अब मुझे अच्छे रोल मिल रहे हैं। अच्छा टाइम आया है। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने राजनेता की बायोपिक की है और मुझे अंदाजा हो गया है कि वो भी एक करियर है। उसके दांव-पेंच और बारीकियां सीखी हैं। वो एक अलग स्ट्रगल है। एक अलग करियर हो सकता है।

ट्विटर बैन पर कंगना ने एलन मस्क से की अपील

ट्विटर बैन पर कंगना ने एलन मस्क से की अपील

ट्विटर पर बैन होने पर कंगना रनौत ने कहा कि वहां उन लोगों को बैन किया जाता है जो समाज के लिए खतरा होते हैं। मैं समाज और देश के लिए जो लिखती हूं, उसे वे खतरा मानते हैं। मैं हमेशा समाज की समस्याओं और मुद्दों के बारे में और नेगेटिव लोगों के बारे में लिखती हूं। हां अगर अब एलन मस्क मुझे फिर से मौका देंगे तो मैं ट्विटर पर अपनी बात रखूंगी, लेकिन फिलहाल के लिए तो मैं खतरा हूं।

अमिताभ ने कंगना की पोस्ट की डिलीट

अमिताभ ने कंगना की पोस्ट की डिलीट

पिछले दिनों कंगना सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहुंची थीं। वहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से तमाम सितारे पहुंचे थे। कंगना के साथ कियारा ने एक वीडियो शेयर किया था और फिर डिलीट कर दिया। हालांकि, उन्होंने इस वीडियो को बाद में फिर से पोस्ट किया। इसी बीच ये खबर आ रही है कि, अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के सॉन्ग का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कुछ ही समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+