Rajasthan: हत्या के फरार आरोपी ने नशे का बनाया नेटवर्क, जोधपुर पुलिस ने नेपाल से ऐसे किया गिरफ्तार

Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने आज एक बार फिर से साबित कर दिया उसकी पकड़ से कोई भी शातिर आरोपी बच नहीं सकता है। 6 साल से फरार नशे के तस्कर मास्टर माइंड को पुलिस ने नेपास से गिरफ्तार किया है।

जोधपुर रेंज की साइक्लोन टीम ने एक बार फिर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 सालों से पैरोल पर फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे इस आरोपी को 2018 में पैरोल मिली थी और उसके बाद से ही वह फरार हो गया था और झारखंड में रहकर मादक पदार्थ की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था।

jodhpur-police-arrested-a-drug-smuggler-who-was-absconding-for-6-years-from-nepal

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि पिछले लंबे समय से झारखंड से मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिल रही थी, जिस पर साइक्लोन टीम में काम शुरू किया।

शुरुआत में कुछ तकनीकी सबूत के आधार पर जांच शुरू की गई और एक बैंकिंग लेनदेन से हमने आरोपी का सुराग मिला।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि बिरमाराम 2010 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 2018 में बिरमाराम को पैरोल मिली और उसके बाद वह राजस्थान से फरार होकर झारखंड के रांची में शिफ्ट हो गया और वहां से मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

बिरमाराम में अपनी पहचान बदल ली और जगाराम बनकर रह रहा था। बिरमाराम ने जगाराम के नाम से आधार कार्ड भी बना लिया।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि बिरमाराम उर्फ जगाराम ने न केवल अपनी पहचान बदली बल्कि कानून के डर से कोई भी टेक्निकल गजट का उपयोग नहीं करता था। एक सिम को एक बार में उपयोग देने के बाद उस सिम को तोड़कर फेंक देता जिससे उसका पता लगाना काफी मुश्किल था।

उसने बताया कि पुलिस ने जब शिकंजा कसना शुरू किया तो वह झारखंड से बिहार चला गया और बिहार से नेपाल बॉर्डर भाग गया। पुलिस के टीम कई नेपाल बॉर्डर पर तैनात रही।

उसके बाद बिरमाराम उर्फ जगाराम के नेपाल बॉर्डर के किसी होटल में रुकने की जानकारी मिली, जिस पर साइक्लोन टीम के चार जवान ने सभी होटलों को खंगाला तो एक होटल में जगाराम के ठहरने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने उस होटल में कमरा किराए पर लिया और उसके बाद जब जब होटल की डॉरमेट्री में पहुंचे तो वहां बिरमाराम सो रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम जगाराम ने बताया लेकिन थोड़ी सी सख्ती के बाद उसने अपनी सही पहचान बता दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ के तस्करी का पूरा नेटवर्क तोड़ने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+