जीतू खटीक मौत प्रकरण : राजस्थान विधानसभा में गूंजा मामला, ADG रविप्रकाश पहुंचे बाड़मेर
बाड़मेर। राजस्थान की बाड़मेर पुलिस की कस्टडी में 22 वर्षीय जीतू खटीक की मौत का मामला शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में भी गूंजा।

केन्द्र सरकार ने भी भेजा दल
इस मामले को लेकर बीजेपी के विधायको ने हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि केंद्र सरकार द्वारा एक दल भी बाड़मेर भेजा जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान सरकार ने सिविल राइट्स के ADG रविप्रकाश को जांच करने के लिए बाड़मेर भेजा है।
Recommended Video

न्याय का भरोसा दिलाया
एडीजी रविप्रकाश ने बाड़मेर जिला कलेक्टर अंशदीप व अन्य अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर जाकर मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, मृतक का शव लेने से इनकार कर धरने पर बैठे लोगों ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर मुआवजे की घोषणा नहीं करती है तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे।

शव उठाने से इनकार
इसके बाद बाड़मेर जिला प्रशासन व ADG की परिजनों के प्रतिनिधिमंडल साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वार्ता रखी गई, जो विफल रही। प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम दौर की वार्ता के बाद भी शव उठाने से इनकार किया। इस पर ADG व जिला कलेक्टर ने कुछ देर बाद पुनः वार्ता बुलाने का निर्णय लिया।

बाड़मेर अस्पताल में धरना जारी
आपको बता दें कि इस मामले में बाड़मेर पुलिस अधीक्षक व डिप्टी को APO कर दिया है। बाड़मेर ग्रामीण थाना SHO को सस्पेंड कर पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी के आगे मृतक के परिजनों व दलित नेताओ का धरना प्रदर्शन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications