जीयो देवी : राजस्थान की वो महिला जो कुंवारी बताकर रचाती है शादी, फिर पति के सामने रखती ये शर्त

बाड़मेर, 17 मार्च। राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन पुलिस थाना इलाके में लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई है। यह खुद का अविवाहित बताकर शादी रचाती है और फिर मौका पाकर रुपए गहने लूटकर भाग जाती है। ब्लैकमेल करने से भी नहीं चूकती है।

दोस्ती के बाद शादी रचा ली

दोस्ती के बाद शादी रचा ली

मीडिया से बातचीत में बाड़मेर के चौहटन थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को रामाराम जाट निवासी मापुरी ने शिकायत देकर बताया कि टैंकर चालक है। सालभर पहले जीयो नाम की महिला से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को कुंवारी बताया था। दोनों ने दोस्ती के बाद शादी रचा ली। शादी करके दोनों चौहटन में रहने लगे।

खाते में दो लाख रुपए जमा भी करवा दिए

खाते में दो लाख रुपए जमा भी करवा दिए

इसी दौरान जीया ने उससे दो लाख रुपए की मांग की। 18 और 19 फरवरी 2021 को उसके खाते में दो लाख रुपए जमा भी करवा दिए। इसके बाद एक दिन रामाराम चौहटन में अपने घर के कमरे गया तो जीयो देवी और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसे बंधक बना लिया। बाद में मारपीट कर उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।

कुचेरा पुलिस थाने में भी जीयो देवी के खिलाफ मामला

कुचेरा पुलिस थाने में भी जीयो देवी के खिलाफ मामला

नागौर जिले के कुचेरा पुलिस थाने में भी जीयो देवी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। भीखाराम जाट निवासी ओलादन मेड़ता ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी का निधन हो गया। उसके दो बच्चे होने के कारण वह किसी महिला से शादी करना चाहता था। रामेश्वर जाखड़ और शोभा देवी ने बाड़मेर की जीयो देवी से मिलाया। 11 फरवरी को जीयो और उसने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। शादी के बाद जीयो उसके घर रहने लगी।

 जीयो पहले से शादीशुदा

जीयो पहले से शादीशुदा

शादी के बाद जीयो ने उससे 30 तोला सोना, चांदी के गहने और 5 लाख रुपये पिता को देने की डिमांड की। एक मार्च 2022 को जीयो देवी ने 50 हजार रुपये लिए और बाड़मेर आ गई। 4 मार्च को भीखाराम को पता चला कि जीयो पहले से शादीशुदा है। उसका पति देवाराम बाड़मेर का रहने वाला है। जियो खुद को तलाकशुदा और विधवा बता कर कई लोगों को ठग चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+