जिग्नेश मेवाणी समर्थकों ने भाजपा सांसद को बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण से रोका, जमकर हंगामा

नई दिल्ली। अंबेडकर जयंती के मौके पर भाजपा के खिलाफ गुजरात में जिग्नेश मेवाणी के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। यहां तमाम मेवाणी समर्थकों ने भाजपा सांसद को बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोकने के लिए जमकर बवाल काटा। मेवाणी समर्थकों ने भाजपा सांसद को अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोकने के लिए जमकर हंगामा किया। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और मेवाणी समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।

mevani

गौरतलब है कि जिग्नेश मेवाणी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह बाबा साहेब की मूर्ति पर भाजपा नेताओं को माला नहीं चढ़ाने देंगे। जिसके बाद उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर बवाल काटा। भाजपा सांसद किरीट सोलंकी जब अन्य पार्टी नेताओं के साथ अहमदाबाद में बाबा साहेब की मूर्ति पर उनकी 127वीं जयंती के मौके पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे तो मेवाणी समर्थक उन्हें रोकने लगे। उन्होंने भाजपा नेताओं का विरोध करते हुए कहा कि वह भाजपा नेताओं को बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं करने देंगे।

इस दौरान भाजपा और मेवाणी समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ, नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। आपको बता दें कि काफी समय से तमाम दलित नेता और दलित संगठन भाजपा का विरोध कर रहे हैं। गुजरात के उना में दलित के साथ हुई हिंसा के बाद जिग्नेश मेवाणी बड़े दलित नेता के तौर पर उभरे थे, जिसके बाद वह गुजरात चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- मेरठ: गन्ने के खेत में युवती का न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पर टूटी सीएम आदित्यनाथ की चुप्पी, कहा- अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

इसे भी पढ़ें- भाजपा विधायक पर जमीन कब्जाने की शिकायत लेकर पहुंची महिला, योगी की पुलिस ने खदेड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+