स्कूल बंद होने के कारण बच्चा शिक्षा से दूर हुए तो भाई-बहन ने घर में ही शुरू कर दी फ्री क्लास
झुंझुनूं। नए साल 2020 के मौके पर हर कोई कुछ नया करने का संकल्प ले रहा है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भाई-बहन ने कर दिखाया है। हालांकि उन्होंने नए साल से पहले जो पहल की वो समाज व देश को नई दिशा देने वाला है।

बता दें कि कोरोना महामारी के वजह से शुरू किए गए लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही थी। ऐसे में झुंझुनूं शहर के वार्ड 16 निवासी दो भाई बहन रोवर मोहम्मद अनिश कुरैशी और समीरा सैयद ने बच्चों की मदद की ठानी। वे बच्चों को वार्ड में स्थित शाहनूर की पहाड़ी पर रहने वाले गरीब परिवारों के इन बच्चों को अनिश और समीरा ने पढ़ाना शुरू किया।
दोनों भाई बहन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक फ्री में पढ़ाते हैं। ये बच्चों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी व विज्ञान की पढ़ाई करवाते हैं। भाई बहन की इस पहल में अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी और वारिसपुरा सेवा संकल्प संस्थान भी सहयोग कर रहे हैं। सीओ स्काउट महेश कालावत, सामाजिक कार्यकर्ता महमूद अली ने बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications