झुंझुनूं एक्सीडेंट में 11 की मौत : दो भाइयों का पूरा परिवार खत्म, सिर्फ बेटी बची, एक ही चिता पर दाह संस्कार
झुंझुनूं, 20 अप्रैल। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना इलाके में मंगलवार को लीलों की ढाणी के पास हुए सड़क हादसे में दो भाइयों का पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में सिर्फ एक बेटी बची है।

बता दें कि झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर इलाके के बड़ाउ के श्रीकृष्ण नगर (अहीरों की ढाणी) निवासी गिरधारी लाल की मौत पर तीन भाइयों का परिवार अस्थी विसर्जन के लिए लोहार्गल धाम गया था। वापसी में उदयपुर-झुंझुनूं रोड पर लीलों की ढाणी के पास पिकअप असंतुलित होकर तीन चार बार पलटी खाई और फिर सड़क किनारे खड़ी सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।
हादसे में तीन भाइयों के परिवार के दस सदस्य व एक रिश्तेदार की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार को जयपुर रेफर किया गया है। देर शाम शव पैतृक गांव लाए गए। दस शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, रिश्तेदार बलवीर के शव उसके गांव नारनौल जिले में भेजा गया।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी एक्सीडेंट में मृतक
1. कैलाश पुत्र गिरधारीलाल यादव (35)
2. भंवरलाल पुत्र रिछपाल यादव (35)
3. सुमेर पुत्र गिरधारी लाल (50)
4. राजबाला पत्नी सुमेर यादव (35)
5. अर्पित पुत्र शिवकरण (15)
6. मनोहर पुत्र प्रभात राम यादव (50)
7. नरेश पुत्र श्रवण यादव (16)
8. कर्मवीर पुत्र सुमेर यादव (20)
9. बलवीर पुत्र रमेश (40)
10. सावित्री पत्नी श्रवण (45)
11. राहुल पुत्र सुमेर (20)












Click it and Unblock the Notifications