Jhalawar Lok Sabha Chunav Result 2024: वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत सिंह ने बनाई सबसे तगड़ी लीड

Jhalawar Lok Sabha Election Result 2024: राजस्‍थान में भाजपा का अभेद किला बनी झालावाड़ लोकसभा सीट पर एक फिर कमल खिलने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवार दुष्‍यंत सिंह सवा दो लाख से ज्‍यादा की बढ़त बना रखी है। झालावाड़ में कांग्रेस उम्‍मीदवार उर्मिला जैन भाया फिर से चुनाव हारने वाली हैं। बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्‍यंत सिंह के बेटे दुष्‍यंत सिंह झालावाड़ से लगातार चौथी बार सांसद बनने जा रहे हैं। राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी उर्मिला जैन भाया झालावाड़ में दुष्‍यंत के सामने दूसरी बार हारने वाली हैं।

Jhalawar Lok Sabha Chunav Result 2024

झालावाड़ में किसको कितने वोट मिले

दुष्‍यंत सिंह-636780 बढ़त -(259649)
उर्मिला जैन-377131
चंद्रसिंह किराड़-8833

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट इतिहास

राजस्‍थान में मध्‍य प्रदेश सीमा से लगते झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छाबड़ा, डेग, झालरापाटन, खानपुर और मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

दुष्‍यंत सिंह vs उर्मिला जैन

बारां-झालावाड़ा की राजनीति में उर्मिला जैन लंबे समय से सर्किय हैं। उर्मिला जैन भाया वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं। उर्मिला जैन के बेटे यश जैन वर्तमान में यूथ कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष हैं। साल 2024 में कांग्रेस उर्मिला जैन भाजपा के दुष्‍यंत सिंह के सामने 15 साल बाद फिर चुनाव लड़ रही हैं।

साल 2009 में भी उर्मिला जैन vs दुष्‍यंत सिंह मुकाबला हुआ, जिसमें 53 हजार वोटों से उर्मिला हार गईं। साल 2009 के चुनाव में उर्मिला जैन को 3 लाख 76 हजार 255 वोट मिले थे। दुष्‍यंत सिंह ने 4 लाख 29 हजार 96 वोट हासिल किए। उर्मिला जैन भाया की बेटियों के नाम रिद्धिका व सिद्धिका हैं।

जयपुर से मंजू शर्मा, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल जीते

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 में से जयपुर व बीकानेर सीट पर भाजपा का खाता खुल चुका है। जयपुर में मंजू शर्मा और बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल चुनाव जीत गए हैं। इस बार राजस्‍थन में भाजपा को 14 और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 11 सीट मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+