Janvi Modi Love Story: राजस्थान में जानवी मोदी केस में लव मैरिज के वीडियो से नया मोड़, किससे रचाई शादी?
Janvi Modi Bikaner Rajasthan: राजस्थान की सोशल मीडिया फेम जानवी मोदी (Jhanvi Modi) किडनैपिंग केस में एक नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में यह मामला अब प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में मंगलवार शाम को जानवी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जानवी जोधपुर के एक मंदिर में शादी करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Janvi Modi Instagram: अचानक गायब हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जानवी मोदी, SHO ने बताई असली कहानी क्या है?

राजस्थान में जानवी मोदी अपहरण केस क्या है?
जाह्नवी मोदी की मां ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे श्रीडूंगरगढ़ बाजार में दो नकाबपोश युवक जानवी को उनके सामने से गाड़ी में डालकर ले गए। जाह्नवी, जो अपने यूट्यूब चैनल "मुकेश की कॉमेडी" पर मारवाड़ी भाषा में शॉर्ट मूवी और कॉमेडी कंटेंट बनाती हैं, सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 24,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं।
तरुण सिकलीगर परिजनों का आरोप
परिजनों ने एफआईआर में तरुण सिकलीगर नामक युवक पर शक जताया है। उनका आरोप है कि तरुण और जाह्नवी के बीच पहले से संपर्क था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। उधर, मेड़तीगेट आर्य समाज जोधपुर के वैवाहिक प्रमाण के अनुसार 19 जानवी मोदी पुत्री सीताराम मोदी बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के मोनसार बास की रहने वाली है। जानवी मोदी ने जिस लड़के से शादी की है। उसका नाम 26 वर्षीय तरुण सांगला पुत्र मोहनलाल सांगला है, जो बीकानेर के सिकलीगरो का मोहल्ला रेलवे क्रॉसिंग का रहने वाला है।

बीकानेर पुलिस का खुलासा
जांच में जुटी पुलिस ने परिजनों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से बातचीत की। बीकानेर के एएसपी कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़का और लड़की एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

जानवी मोदी की लव मैरिज के वीडियो से नया मोड़
पुलिस की जांच के बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें जाह्नवी मोदी और एक युवक को जोधपुर के मंदिर में शादी करते हुए देखा गया। इस वीडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस अब लड़की और लड़के की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्दी ही लड़की को दस्तयाब किया जाएगा और मामले की सच्चाई सार्वजनिक की जाएगी।

सोशल मीडिया पर फेमस जाह्नवी मोदी
जाह्नवी मोदी सोशल मीडिया पर एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। वह यूट्यूब चैनल "मुकेश की कॉमेडी" पर मारवाड़ी भाषा में बहू का रोल प्ले करती हैं, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications