राजस्थान : नागौर-बाड़मेर के बाद अब जालौर के दलित युवक को नंगा करके पीटा
जालौर। राजस्थान के नागौर और बाड़मेर जिले के बाद अब जालोर जिले के रानीवाड़ा में भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

वायरल वीडियो में एक युवक को रस्सी से बांधकर और निर्वस्त्र कर कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। साथ ही दलित युवक के बाल भी काट दिए गए। पीड़ित युवक ने रानीवाड़ा पुलिस थाने में उसके साथ मारपीट और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 29 फरवरी की शाम को एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी से जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे ट्रोला लगाकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और अपने घर ले गए। जहां आरोपियों ने निर्वस्त्र कर मारपीट की और बाल भी काट दिए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के चलते उसे और उसके साथी युवक को चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि हमें रस्सी से बांधकर साथी युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर परिजन वहां आए और उन्हें छुड़ा कर ले गए। जिसके बाद युवक ने रानीवाड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही युवक ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके साथ न्याय करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications