Jalore Encounter : बदमाशों ने SHO अनु चौधरी पर चलाई गोली, पुलिस 15 KM बाद मिली सफलता
जालोर, 23 दिसम्बर। राजस्थान के जालोर जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने एसएचओ पर गोलियां चलाई हैं। गनीमत रही कि यह बहादुर लेडी इंस्पेक्टर फायरिंग में बाल-बाल बची गईं।

जालोर एनकाउंटर में पुलिस को 15 किलोमीटर के बाद सफलता मिली है। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी भजनलाल भागने में सफल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जालोर जिले के भीनमाल पुलिस थाना इलाके के पुनासा गांव में हिस्ट्रीशीटर भजनलाल विश्नोई के होने की इत्तला मिली थी।
इस पर भीनमाल थानाधिकारी दुलीचद गुर्जर आनन-फानन में खुद के थाने और झाब पुलिस थाने के स्टाफ के साथ कार्रवाई करने पहुंचे। झाब पुलिस थाना इंचार्ज अनु चौधरी भी साथ थीं।
पुलिस ने जब भजनलाल को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने झाब थानेदार अनु चौधरी पर गोली चलाई। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायर किये। उसके बाद तस्कर वहां से भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया।
करीब 15 किलामीटर तक पीछा करने के बाद भी मुख्य आरोपी भजनलाल नहीं पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने भजनलाल के दो साथियों बाड़मेर जिले के सोनड़ी निवासी भागीरथराम और बागोड़ा के भालणी निवासी जोगाराम को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications