PM मोदी के नाम सऊदी अरब से आया यह VIDEO, युवक की गुहार- 'प्लीज मुझे बचा लो, यहां से निकालो'

जैसलमेर। रेत के धोरों के बीच खड़े होकर वीडियो बनाता एक युवक चारों तरफ रेत का समंदर व चारा खाते ऊंट दिखाता है। उसकी अपील प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों व प्रदेश के मुख्यमंत्री से है कि वह सऊदी अरब में है और यहां से सकुशल वतन वापसी चाहता है। हालांकि वन इंडिया इस वीडियो की सही होने या नहीं होने की पुष्टि नहीं करता है।

Jaisalmer pokaran worker send Video To PM Modi From saudi arabia for Help

जैसलमेर के सोशल मीडिया में बुधवार को दिनभर यह वीडियो वायरल होता रहा। इसके साथ एक पत्र भी वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाते युवक के भाई के हस्ताक्षर है और विदेश मंत्री से अपने भाई को भारत बुलाने की गुहार लगाई गई है। गौरतलब है कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक है, जो अपने आप को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र की चौक ग्राम पंचायत के रामपुरा का निवासी बता रहा है और सऊदी अरब में अपनी आपबीती बताते हुए देश व प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से वापिस भारत बुलाने की गुहार लगा रहा है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से वतन वापसी की गुहार वीडियो में एक युवक है। उसने अपना नाम क्षेत्र के रामपुरा चौक निवासी तीर्थराम पुत्र हजारीराम बताया है। उसने बताया कि वह गत कुछ महिनों से सऊदी अरब में है। यहां ऊंटों की देखभाल करता है। उसने बताया कि गत चार माह से उसे वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, न ही उसे समय पर भोजन दिया जा रहा है। उसने बताया कि यहां ऊंटों को चारा दिया जा रहा है, लेकिन उसे खाना नहीं दिया जा रहा है। जिससे उसकी हालत खराब है। कैसे भी करके उसकी सकुशल वतन वापसी करवाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+