Rajasthan: सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक रविंद्र भाटी की बढ़ी नजदिकियां ? इस बयान की हो रही चर्चा

Rajasthan News: प्रदेश की सियासत में इन दिनों भाजपा नेताओं की चिंताएं बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और रविंद्र भाटी के बीच अब नजदिया होने लग गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भाटी को लेकर कहा है कि वैचारिक मतभेद,लेकिन व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

दरअसल सोमवार को जैसलमेर-बाड़मेर लोकसभा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जैसलमेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शिरकत की।

सांसद बनने के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेनीवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बेनीवाल ने जैसलमेर के पूर्व विधायक व जैसलमेर के गांधी कहलाए जाने वाले गोवर्द्धनदास कल्ला की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

jaisalmer-barmer-lok-sabha-mp-ummedaram-beniwal-gave-this-big-statement-about-mla-ravindra-bhati

वहीं इस दौरान उन्होंने रविंद्र सिंह भाटी को लेकर भी बयान दिया कि राजनीति में सैद्धांतिक मतभेद हो सकता है विचारों की लड़ाई है लेकिन व्यक्तिगत नहीं।

मेरी और रविंद्र सिंह की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। जनता ने जिसकों चाहा उसे संसद में भेजा है। मेरी प्राथमिकता है कि हमारा भाईचारा बरकरार रहे। यही मेरी कामना है।

वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि जैसलमेर पर्यटन नगरी है ऐसे में पर्यटन के साथ ही अन्य उद्योगों को बढ़ावा देना, नहरी क्षेत्र का विकास करना, लम्बी दूरी की रेलवे व फ्लाइट कनेक्टिविटी को जैसलमेर से जोड़ना, स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की सबसे चर्चित व हॉट सीटों में शुमार बाड़मेर लोकसभा सीट से एक दूसरे खिलाफ चुनाव लड़े सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक बार फिर से चर्चा में है।

राजस्थान के यह दोनों नेता बाड़मेर में आयोजित हुए एक रोड़ शो और कार्यक्रम में मंच साझा करने के चलते सुर्खियों में आए थे। बीएमपी पार्टी के एक पोस्टर और इन दोनों के एक साथ नजर आने के बाद राजस्थान की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई थी।

1 सितम्बर 2024 को बाड़मेर की शिव विधानसभा के रामसर में आदिवासी अधिकार दिवस पर जहां शिव विधानसभा में विधायक रविंद्र भाटी, RLP से कांग्रेस में आए व कांग्रेस से जैसलमेर-बाड़मेर सांसद बने उम्मेदाराम बेनीवाल और BAP से डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने एक साथ रोड शो किया था।

वहीं कुछ दिन पहले ही जोधपुर स्थित रावण का चबूतरा मैदान में बाबा रामदेव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या में भी बेनीवाल व रविंद्र सिंह भाटी एक मंच पर नजर आए थे।

आपकों बता दें कि राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। झुंझुनूं, खींवसर, उनियारा, दौसा, चौरासी, सलूंबर विधानसभाओ में उपचुनाव होने है। ऐसे में भाटी-बेनीवाल के बीच बढ़ती नजदीकियों ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

क्योंकि आपको बता दे कि 2024 के जैसलमेर-बाड़मेर लोकसभा सीट पर भी रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय ताल ठोकने से भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। और भाजपा के बाड़मेर से लोकसभा उम्मीदवार कैलाश चौधरी इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में भाटी एक बार फिर भाजपा के लिए चुनौती बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+