'चुनाव में हमारे एक उम्मीदवार के सामने BJP के चार कैंडिडेट खड़े हैं...', मल्लिकार्जुन खड़गे ने गिनाए नाम

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी की दो दिन बाद होने वाली चुनावी सभा से पहले ही कांग्रेस एक्टिव हो गई है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी जयपुर में सियासी ताकत दिखाने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे हैं...चुनाव में बीजेपी ने हमारे खिलाफ चार उम्मीदवार उतारे हैं। एक उनका अपना है, एक ईडी का, एक सीबीआई का और एक इनकम टैक्स... हमें इन सबके खिलाफ जीतना है। जब भी उनका मन होगा, वे सीबीआई या ईडी को छोड़ देंगे। जब भी हमारी बैठकें या सत्र होते हैं, तो हम पर छापे मारे जाते हैं।

 Mallikarjun Kharge

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस में सभी समुदायों के लोग हैं। बीजेपी किसी को पास भी नहीं आने देती। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रित नहीं किया। आपने (बीजेपी) सिनेमा उद्योग के लोगों को बुलाया। लेकिन, राष्ट्रपति मुर्मू को क्यों नहीं बुलाया?... वह राष्ट्रपति हैं, आपने राष्ट्रपति का अपमान किया। जब नींव रखी गई नई संसद भवन के लिए, तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं किया गया था। क्योंकि वह 'अछूत' हैं। अगर नींव किसी 'अछूत' ने रखी होती, तो उन्हें इसे 'गंगाजल' से धोने की जरूरत पड़ती।

जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं मोदी?
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई है। जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं? जातिगत जनगणना के आंकड़े देश के सामने रखने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+