राजस्थान: गर्मी के चलते जल संकट का शिकार हुआ जयपुर, शहर के कई हिस्से डार्क जोन घोषित
जयपुर। इस साल अभी गर्मी का शुरूआत ही हुई है, लेकिन देश के कई शहरों में भारी जल संकट खड़ा हो गया है। राजस्थान के कई शहर इन दिनों भयानक जल सकंट से जूझ रहे हैं। राज्य की राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। शहर के कई हिस्सों को डार्क जोन ( (जहां ग्राउंड वॉटर कम हो रहा है) घोषित कर दिए गए है। इन इलाकों में पानी की भयानक किल्लत हो गई है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक 4-5 हजार की जनसंख्या वाली आबादी में 2-3 दिन बाद 4000 लीटर क्षमता का पानी का टैंकर आता है। उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह से सरकार पर निर्भर हैं लेकिन जितना पानी सरकार देती है, उससे तो हमारे पीने की जरूरत भी पूरी नहीं हो पाती।'

ऐसे में लोगों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सबसे अधिक हालाक खो -नगोरियान गांव के जहां के लोग पीने के पानी के लिए मोहताज हो गए है। पानी के चलते लोगों में आपस में लड़ाईयां भी हो जा रही हैं।

फ़िलहाल शहर से लेकर गांव तक पानी को लेकर परेशानी बनी हुई है। लोगों की लम्बी कतारों में खड़े होकर पानी की एक एक बूंद के लिए जूझना पड़ रहा है। यह स्थिति कई दिनों तक बरकरार रहने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर समेत 10 जिलों के एक करोड़ से अधिक की आबादी के सामने जल संकट खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications