Rajasthan: अलवर में जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार Video
Jaipur Acb News: जयपुर एसीबी की टीम ने अलवर पीएचईडी के एक्सईएन दिव्यांक त्यागी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। यह कार्रवाई देर रात तक चली।
एक्सईएन दिव्यांक त्यागी के अम्बेडकर नगर स्थित मकान की तलाशी में एसीबी की टीम को 55 लाख रुपए से अधिक की नकदी, जेवर, दो प्लाट के कागजात भी मिले है ।
एसीबी के एएसपी बलराम सिंह ने बताया कि अलवर जलदात विभाग के ठेकेदार विजय कुमार ने 14 सितम्बर को शिकायत दी रही। विजय कुमार जयपुर के ही रहने वाला है।

Recommended Video
परिवादी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि हसनखा मेवात नगर सतही एनसीआर प्रथम कार्यलय में कैरट दिव्यांक त्यागी मालखेड़ा ब्लाक के तीन गांवों में कराए गए कार्यो के करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये के बिल पास करने 2 लाख 50 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
जयपुर एसीबी ने अलवर में एक्सईएन को दबोचा pic.twitter.com/Wqas4Kt0XW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
परिवादी ने बताया कि एक्सईएन 9 सितम्बर को एक लाख रुपये एडवांस भी ले चुका है। एसीबी टीम जयपुर ने शिकायत का सत्यपान कराया।
ठेकेदार ने डेढ़ लाख की रकम सोमवार को देना तय किया। एक्सईएन ने ठेकेदार को रकम लेकर अम्बेडकर नगर के बस स्टैंड पर बुलाया।जहां ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये एक्सईएन को सौंप दिए।
एक्सईएन जैसे ही रकम लेकर ठेकेदार की कार से उतरा एसीबी ने उसे पकड़ कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली।एक्सईएन को ट्रेप करने के बाद भरतपुर एसीबी ने दिव्यांक त्यागी के घर की भी तलाशी ली।
घर की तलाशी में एसीबी टीम को अलमारी, बैड ओर सोफे के नीचे प्लास्टिक के बेगों से पांच सौ रूपए के नोटों गड्डियां मिली। नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी।
जयपुर एसीबी के डीएसपी बलराम मीणा ने बताया कि इस पूरी करवाई से अलवर एसीबी को दूर रखा गया क्योंकि हाल ही अलवर एसीबी की कार्रवाई फेल हो गयी थी। एक्सईएन के घर से जेवर ,जमीन और प्लाट के कागजात भी मिले है।












Click it and Unblock the Notifications