Jagjit Singh Death Anniversary : राजस्थान में जन्मे और दुनियाभर में छा गए, जानिए दिलचस्प किस्से

श्रीगंगानगर। हिन्दुस्तान में जब भी गजल की बात होती है तो जगजीत सिंह का नाम बड़े की अदब से लिया जाता है, जिन्हें गजल सम्राट के नाम से भी जाना जाता है। आज ही दिन यानी 10 अक्टूबर 2011 को वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी यादें आज भी गजलों के जरिए हमारे दिलों में जिंदा हैं। मखमली आवाज के जादूगर जगजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक ग़ज़लों और गीतों को अपने होंठों से छूकर अमर कर दिया।

Barmer administration held Camp For indian Citizenship to Hindu refugees

जगजीत सिंह का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानर शहर के एक सिख परिवार में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था। बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया था। जगजीत सिंह ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से शुरू की थी। जगजीत सिंह को लाखों लोग सुनना पसंद करते हैं, मगर खुद जगजीत सिंह मुहम्मद रफी को पसंद करते थे। रफी उनके लिए आदर्श थे और वो अपने शुरुआती दिनों में ऑल इंडिया रेडियो पर रफी साहब के गाने ही गाया करते थे।

Jagjit Singh Death Anniversary, Know his Biography, family and More

भारत सरकार की तरफ से जगजीत सिंह को साल 2003 में 'पद्म भूषण' सम्मान से नवाजा गया था। साल 2011 में जगजीत सिंह को यूके में गुलाम अली के साथ परफॉर्म करना था लेकिन ब्रेन हैमरेज के कारण 23 सितंबर 2011 को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो करीब दो हफ्ते तक कोमा में रहे और 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+