अखेपुरा टोल बूथ : मासिक पास बंद होते ही खौल उठा ग्रामीणों का खून, धरना प्रदर्शन शुरू

sikar news, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में पलसाना के निकट अखेपुरा टोल बूथ पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले वाली कंपनी ने उन्हें मासिक पास दे रखे थे और वे अपना निर्धारित शुल्क लेकर मासिक पास बना रहे थे, लेकिन नई कंपनी आने के बाद टोल बूथ और उसके आसपास के इलाकों के वाहनों के मासिक पास बंद कर दिए। जबकि वे निर्धारित शुल्क् देकर जब से टोल लगने लगा है तब से वे अपने वाहनों का पैसा जमा कर पास बनाते आ रहे हैं।

Sikar-jaipur road jaam at Akhepura Toll Plaza

नए नियम लागू होने के बाद इन इलाकों के लोगों ने टोल बूथ पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। टोल पर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर सीकर जिले की रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से समझाइश की। इसके बाद आक्रोशित लोग वहीं धरने पर बैठ गए।

उनका कहना है कि जो व्यवस्थाएं पहले चल रही थीं, वहीं व्यवस्थाएं चलाई जाए और उनसे निर्धारित शुल्क लेकर इस इलाके के आसपास के वाहनों का मासिक पास बना कर दिया जाए। टोल पर विरोध प्रदर्शन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस संबंध में दांतारामगढ़​ विधायक वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि पुराना समझौता 16 जनवरी 2019 तक है। आगे भी इसी समझौते को जारी रखेंगे। नई कम्पनी से इस संबंध में मीटिंग की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+