2024 जीतने के लिए जनता से जुड़ना जरूरी: सीएम गहलोत
जयपुर, 05 जून। गहलोत सरकार अभी से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर फोकस कर रही है और इसलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 'राजस्थान सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं लेकिन उनका सही रूप से प्रचार नहीं किया जा रहा है, आम जनता को सरकार की लोकलुभावन योजनाओं के बारे में पता ही नहीं है इसलिए कार्यकर्ताओं की पूरी जिम्मेदारी है वो सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताए।'

उन्होंने कहा कि 'अगर कांग्रेस को साल 2024 में सत्ता हासिल करनी है तो उसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में हर हाल में जीत तय करनी होगी।' जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने का आदेश दिया वहीं दूसरी ओर उन्होंने अफसरों की भी क्लास लगाई और कहा कि 'अगर वो ढंग से काम नहीं करेंगे तो सरकार को उन्हें हटाने में एक मिनट भी नहीं लगेगा।'
सीएम गहलोत ने कहा कि 'राज्य की जनता उनपर वापस से भरोसा करेगी और हम राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी करेंगे।' उन्होंने कहा कि 'जनता बीजेपी के झूठ को समझ चुकी है। वो अब उनके पैंतरे को जान चुकी है इसलिए उहें लगता है कांग्रेस की ही सत्ता में वापसी होगी।'
हमारा जनता से कनेक्शन खत्म हो रहा है
साथ ही समीक्षा बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि 'हर कार्यकर्ता और पार्टी के हर नेता को राहुल गांधी की बात पर गौर करने के लिए कहा।' मालूम हो कि हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 'हमारा जनता से कनेक्शन खत्म हो रहा है इसलिए हमें जनता से संपर्क साधने की जरूरत है। मुझे लगता है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बारे में गौर करेगा और जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास करेगा।'












Click it and Unblock the Notifications